जयंती व वार्षिकोत्सव को लेकर तैयारियां जोरों पर

सुलतानपुर,19 दिसम्बर (UjjawalPrabhat.Com)। जनपद की सामाजिक संस्था आजाद समाज सेवा समिति ने 23 दिसम्बर को अमर शहीद खुदीराम बोस की स्मृति एवं संस्था के वार्षिकोत्सव को भव्य और ऐतेहासिक बनाने के लिए जोर शोर से तैयारी के लिए सब्जी मंडी स्थित कैम्प कार्यालय पर संस्था के कार्यकर्ताओ एवं पदाधिकारियों की बैठक की गयी।
बैठक की अध्यक्षता अध्यक्ष अशोक सिंह ने किया। बैठक को सम्बोधित करते हुए अशोक सिंह ने कहा की गत वर्ष की भांति इस वर्ष 3 दिसम्बर को शहीद खुदीराम बोस की जयंती पर होने वाले संस्था वार्षिकोतस्व कार्यक्रम को 22 दिसम्बर को स्थानीय खुर्शीद क्लब में सुनिश्चित किया गया था, लेकिन अब यह कार्यक्रम 23 दिसम्बर को आयोजित किया जाएगा। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में यशवंत सिन्हा पूर्व वित्तमंत्री भारत सरकार होंगे। कार्यक्रम की अध्यक्षता संस्था के संरक्षक शैलेन्द्र प्रताप सिंह एमएलसी करेंगे। मुख्य वक्ता के रूप में कमलनयन पाण्डेय होंगे तथा संस्था के संस्थापक सांसद संजय सिंह भी शामिल होंगे। इसी क्रम में संस्था प्रवक्ता निज़ाम खान ने बताया कि देश की आज़ादी के लिए अपने प्राणों को न्योछावर करने वाले शहीदों क्रांतिकारियों की देश के लिए दिये गये महत्वपूर्ण योगदान पर वक्तगण संगोष्ठी में अपने अपने विचार रखेगे। कार्यक्रम सामाजिक सेवा की पृष्ठिभूमि पर आधारित होता है। इस मौके पर श्याम नारायण पाण्डेय, अली संरक्षक, अशोक सिंह अध्यक्ष, प्रवक्ता निज़ाम खान, सराफत खान मंत्री, मोहम्मद अहमद, दिलीप सिंह, लईक खान, इमरान खान, मकसूद अंसारी, जय प्रकाश सिंह, सुरेश सोनी, अतुल जायसवाल, सोनू सोनी, शैलेश वर्मा, विद्या प्रकाश शुक्ला, धर्मेंद्र जायसवाल, शैलेन्द्र रावत, सरदार सतपाल सिंह, पिंटू कश्यप, सुमित यादव, अमित शर्मा, मोहम्मद युनुश, अब्दुल मन्नान समेत आदि मौजूद रहें।
रिपोर्ट- विकास आनन्द 
shikhar satta 1

Back to top button