जन्मदिन 23 अगस्त 2018-19 की वार्षिक भविष्यवाणी…

(बॉलिवुड एक्ट्रेस और अरबाज खान की पूर्व पत्नी मलाइका अरोड़ा का आज जन्मदिन है। इन्हें और आज जन्मे सभी जातकों को जन्मदिन की ढ़ेर सारी शुभकामनाएं)जन्मदिन 23 अगस्त 2018-19 की वार्षिक भविष्यवाणी...

यह वर्ष सिंह लग्न में सुवर्ण पाद के प्रवेश कर रहा है, मिश्रित फलकारक है। अगस्त के अंत में महत्वाकांक्षी प्रकृति वालों के लिए मनोर्थ सिद्धिकारक रहेगा। सितम्बर और अक्टूबर में नई खोज, रचनात्मक कामों के लिए प्रयत्नशील रहें। राज-समाज में आपका सम्मान बढ़ेगा। नवंबर और दिसंबर में प्रतियोगिताओं में आपकी जीत होगी।

सारगर्भित वार्ताशैली उत्तम रखें। जनवरी फरवरी 2019 में न चाहते हुए भी कहीं जाना पड़ सकता है। मार्च अप्रैल में भी पर्यटन के योग हैं। मई से जून अंत तक मन की समस्याओं का समाधान प्रकृति स्वंय कर देगी।

वर्ष का उत्तरार्ध खुशियां लेकर आ रहा है। जुलाई में वाद-विवाद में शत्रुओं के पराभव से हर्ष होगा। गृह शांति के लिए अगस्त में प्रत्येक बृहस्पतिवार को चने की दाल में गुड़ मिलाकर गाय को खिलाऐं।

Back to top button