गणेश पटना पुलिस की हिरासत में, नेहा होगी इंटरमीडिएट आर्ट्स की नयी टॉपर

पटना.नेहा कुमारी इंटरमीडिएट आर्ट्स की नयी टॉपर हो गयी है। गणेश का सच सामने आने के बाद बिहार स्कूल एग्जाम बोर्ड की ओर से इसकी शीघ्र ही घोषणा कर सकती है। फिलहाल पटना पुलिस ने गणेश को अपनी हिरासत में ले लिया है। इधर, बोर्ड ने गणेश के रिजल्ट को रद्द कर दिया है। नेहा कुमारी बनी टॉपर…
गणेश पटना पुलिस की हिरासत में, नेहा होगी इंटरमीडिएट आर्ट्स की नयी टॉपर
 
इंटरमीडिएट आर्ट्स की टॉपर नेहा मधुबनी के महराजगंज गांव की रहने वाली है। वो इंटरमीडिएट आर्ट्स विषय में गणेश के बाद दूसरे नंबर पर थी। नेहा के टॉपर बनने से पूरे परिवार में खुशी का माहौल है। नेहा खुद नहीं सोची थी कि वो टॉपर बन जायेगी।
 
नेहा के नाम पर दिया जायेगा पुरस्कार
बिहार इंटरमीडिएट आर्ट्स की टॉपर नेहा के नाम पर अब हर साल छात्रों के बीच पुरस्कार दिए जायेंगे। नेहा के टॉपर होने पर गांव के मुखिया ने इस बात की घोषणा किया है।

ये भी पढ़े: लालू का मंत्री बेटा करा रहा तांत्रिक अनुष्ठान, जप रहा है दुश्मन मारण मंत्र

गणेश को पटना पुलिस ने लिया हिरासत में
इंटरमीडिएट आर्ट्स टॉपर गणेश को पटना पुलिस ने हिरासत में ले लिया है। गणेश पर फर्जी उम्र बताकर परीक्षा देने का आरोप है। पटना पुलिस की ओर से उसे हिरासत में लेकर फिलहाल पूछताछ चल रही है। आज शाम तक उसे कोर्ट में पेश किया जायेगा।
Back to top button