लालू का मंत्री बेटा करा रहा तांत्रिक अनुष्ठान, जप रहा है दुश्मन मारण मंत्र

पटना.भाजपा नेताओं द्वारा बेनामी संपत्ति मामले पर आए दिन हो रहे हमले के तंग आकर राजद प्रमुख लालू यादव के बड़े बेटे और बिहार सरकार में हेल्थ मिनिस्टर तेजस्वी यादव अब तंत्र मंत्र का सहारा ले रहे हैं। तेज प्रताप सात दिन तक चलने वाली एक खास तांत्रिक क्रिया कर रहे हैं। “दुश्मन मारण जाप” नाम की इस तांत्रिक क्रिया का मकसद दुश्मन के अटैक से बचाव है। रोज चार घंटे मंत्रों का जाप करते हैं तेज प्रताप…

– सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार तेजप्रताप अपने बंगले पर “दुश्मन मारण जाप” कर रहे हैं। गुरुवार को इस तंत्र क्रिया के इस अनुष्ठान की शुरुआत हुई थी और यह सात दिन तक चलेगी।
– तंत्र क्रिया रोज 8-11 बजे शाम को चार घंटे के लिए होती है। इस क्रिया के लिए बंगले के कम्पाउंड में एक झोपड़ी बनाई गई है।
– तेज प्रताप लाल रंग के कपड़े पहनकर झोपड़ी में तांत्रिक के पास बैठते हैं। इसके बाद वह तांत्रिक द्वारा बताए गए मंत्रों का जाप करते हैं।
– तंत्र क्रिया के दौरान किसी को भी झोपड़ी के पास आने की इजाजत नहीं है। इस दौरान न कोई फोटो ले सकता है और न बात कर सकता है।