क्या ट्रंप को मिलेगा 2026 का नोबेल शांति पुरस्कार? कमेटी ने शॉर्टलिस्ट कर लिए 287 नाम

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनल्ड ट्रंप को लेकर एक बड़ी खबर सामने आ रही है। दरअसल 2026 के नोबेल शांति पुरस्कार के लिए ट्रंप नामांकित उम्मीदवारों में शामिल हो सकते हैं।
नॉर्वेजियन नोबेल कमिटी के सचिव क्रिस्टियन बर्ग हार्पविकेन ने गुरुवार को बताया कि इस साल पुरस्कार के लिए कुल 287 उम्मीदवार शॉर्टलिस्ट किए गए हैं, जिनमें 208 व्यक्ति और 79 संगठन शामिल हैं।
हार्पविकेन ने कहा कि ट्रंप इन उम्मीदवारों में से एक हो सकते हैं, हालांकि कमेंटी किसी भी नाम की आधिकारिक पुष्टि नहीं करती। नामांकन की गोपनीयता 50 वर्ष तक बनी रहती है।
इन देशों ने भेजा ट्रंप का नाम
रॉयटर्स की रिपोर्ट के अनुसार, कंबोडिया, इजरायल और पाकिस्तान के नेताओं ने ट्रंप को इस पुरस्कार के लिए नामांकित किया है। कमिटी के सचिव ने साफ किया कि नामांकन का मतलब कमिटी की ओर से कोई समर्थन नहीं है।
नया पद संभालने के बाद हार्पविकेन ने कहा, ‘बढ़ते वैश्विक संघर्षों और अंतरराष्ट्रीय सहयोग पर दबाव के बावजूद नोबेल शांति पुरस्कार की प्रासंगिकता पहले से भी अधिक है। ऐसे समय में शांति पुरस्कार और भी महत्वपूर्ण हो जाता है।’
पिछले साल किया था दावा
ट्रंप पिछले साल भी 2025 के नोबेल शांति पुरस्कार के दावेदारों में से एक थे। उन्होंने दावा किया था कि उन्होंने कई अंतरराष्ट्रीय युद्धों को सुलझाने में भूमिका निभाई।
पिछले साल पुरस्कार वेनेजुएला की विपक्षी नेता मारिया कोरिना माचाडो को लोकतंत्र और शांतिपूर्ण राजनीतिक परिवर्तन के प्रयासों के लिए दिया गया था।
इस साल की लिस्ट में कई नए नाम शामिल हैं। चर्चा में अन्य नामों में रूसी विपक्षी नेता यूलिया नावल्नाया, पोप लियो और सूडान की स्वयंसेवी सहायता समूह जैसी संस्थाएं शामिल हैं। नॉ
9 अक्टूबर को नोबल की घोषणा
2026 का नोबेल शांति पुरस्कार विजेता 9 अक्टूबर को घोषित किया जाएगा, जबकि पुरस्कार वितरण समारोह 10 दिसंबर को होगा। दुनिया भर के हजारों योग्य व्यक्ति, जिनमें सांसद, विश्वविद्यालय प्रोफेसर और पूर्व नोबेल विजेता शामिल हैं, नामांकन कर सकते हैं।





