LIVE: इलाहाबाद हाईकोर्ट के 150वीं वर्षगांठ कार्यक्रम में पहुंचे पीएम मोदी सीएम योगी

लखनऊ: पीएम नरेंद्र मोदी और यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ ने रविवार को इलाहाबाद हाईकोर्ट के 150th एनिवर्सरी प्रोग्राम में शि‍रकत की। प्रोग्राम में डि‍प्टी सीएम केशव मौर्या, चीफ जस्टि‍स जीएस खेहर और यूपी के गवर्नर राम नाइक भी शामि‍ल हुए इलाहाबाद हाईकोर्ट के 150th एनिवर्सरी

आदित्यनाथ ने बमरौली एयरपोर्ट पर मोदी को रिसीव किया। इसके बाद वो सीधे हाईकोर्ट में ऑर्गनाइज समारोह में हिस्सा लेंगे।

मोदी और योगी 12.30 बजे कार्यक्रम से वापस बमरौली एयरपोर्ट आएंगे और वहीं पर लंच करने के बाद वापस चले जाएंगे।

प्रोग्राम की सिक्युरिटी के लिए एसपीजी कई दिनों से इलाहाबाद में है। एयरपोर्ट से लेकर समारोह स्थल तक चप्पे-चप्पे पर सुरक्षा बल हैं।

हाईकोर्ट के आसपास की बिल्डिंग को भी पुलिस ने अपने कब्जे में ले लिया है। इलाहबाद एसएसपी शलभ माथुर के मुताबिक, ड्रोन कैमरों से भी हाईकोर्ट के आसपास नजर रखी जा रही है।

Back to top button