इंटर रिजल्ट को लेकर छात्रों का हंगामा, पुलिस ने छात्रों पर किया लाठी चार्ज

पटना.इंटर रिजल्ट को लेकर शुरू हुआ बवाल थमने का नाम नहीं ले रहा है। फेल और कम नंबर लाने वाले छात्रों का पिछले चार दिनों से इंटर काउंसिल रणक्षेत्र बना हुआ है। AISF के कार्यकर्ता इस मामले को लेकर सड़क पर उतर गए हैं। इस कारण सड़कों पर गाड़ियों का परिचालन रूक सा गया है। छात्रों के हंगामा बढ़ने पर पुलिस ने छात्रों पर लाठी चार्ज कर दिया। इससे कई छात्र गंभीर रूप से घायल हो गए हैं।
गाड़ियों का परिचालन रुका…
AISF कार्यकार्ता के हंगामा के कारण बुद्ध मार्ग पूरी तरह से बंद है। विरोध कर रहे छात्र जमीन पर बैठे हैं। पुलिस हटाने की कोशिश कर रही है। चक्का जाम होने की वजह से बुद्ध मार्ग पर वाहनों की लंबी कतार लगी हुई है। पुलिस मौके पर जाम खुलवाने की कोशिश कर रही है। इंटर रिजल्ट में गड़बड़ी को लेकर छात्र सड़क पर बैठे हैं।
ये भी पढ़े: लालू का मंत्री बेटा करा रहा तांत्रिक अनुष्ठान, जप रहा है दुश्मन मारण मंत्र
धरना-प्रदर्शन उग्र होता जा रहा है। ये लोग किसी भी ग़ाड़ी को गुजरने नहीं दिया जा रहा है। उधर, पुलिस ने हंगामा कर रहे छात्रों को शांतिपूर्ण प्रदर्शन की चेतावनी दी है। प्रदर्शन को देखते हुए मौके पर कोतवाली डीएसपी शिबली नोमानी भी पहुंच चुके हैं।
लगातार हंगामा शांत कराने का प्रयास पुलिस द्वारा किया जा रहा है। इंटर रिजल्ट को लेकर छात्र लगातार शिक्षा मंत्री अशोक चौधरी और बीएसईबी के चेयरमैन आनंद किशोर के इस्तीफे की मांग कर रहे हैं।





