भारतीय को बचाने के लिए अमेरिकी युवक ने जोखिम में डाली खुद की जान


घटना स्थल पर मौजूद इयान ग्रिलोट ने दोनों को बचाने के लिए हमलावर के ऊपर छलांग लगा दी। वह पूरी ताकत से हमलावर से भिड़ गए। इस दौरान उन्हें भी कुछ गोलियां लगी। ग्रिलोट की बहादुरी की वजह से ही दूसरे भारतीय युवक की जान बच पाई।
ये बेहद अच्छी बात थी और मैं इसे बयान नहीं कर सकता। मुझे पता चला उसकी (आलोक मदसानी) बीवी पांच महीने की गर्भवती है। इयान ने कहा कि पिछली रात के बाद से वो (मदसानी) मेरा अच्छा दोस्त बन गया है और मैं उसके साथ अच्छा वक्त बिताऊंगा।
पुरिंटन घटना के बाद भागने में कामयाब हो गया, हालांकि उसे पांच घंटे बाद गिरफ्तार कर लिया गया। श्रीनिवास अमेरिका की एक मल्टीनेशल कंपनी में केन्सास में काम करते थे। ये कंपनी जीपीएस सिस्टम बनाने का काम करती है। 2014 में उन्होंने इस कंपनी को ज्वॉइन किया था। उनकी पत्नी सुनैना डुमाला भी इसी जगह एक अन्य कंपनी में काम करती हैं।





