अर्जुन कपूर को हुआ कोरोना, घर पर हुए क्वॉरेंटीन

जुबिली न्यूज़ डेस्क
दिन पर दिन देश में कोरोना संक्रमण की स्थिति भयावह होती जा रही है। देश में अब तक 41 लाख से ज्यादा लोग कोरोना के शिकार हो चुके हैं जबकि करीब 70 हजार से अधिक लोगों की मौत हो चुकी है। इस बीच खबर आ रही है कि बॉलीवुड अभिनेता अर्जुन कपूर भी कोरोना से संक्रमित हो गये हैं। इस बात की जानकारी उन्होंने खुद दी हैं।
अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर अर्जुन कपूर ने लिखा कि, मैं कोरोना पॉजिटिव हो गया हूं। आप सब को ये जानकारी देना मैं अपना कर्तव्य समझता हूं। मैं ठीक महसूस कर रहा हूं, मुझमें मामूली लक्षण पाए गए हैं। डॉक्‍टर की सलाह पर मैंने खुद को होम क्वॉरेंटीन कर लिया है। मुझे सपोर्ट करने के लिए मैं आप सभी को एंडवांस में धन्यवाद करना चाहता हूं।

उन्होंने आगे लिखा कि ‘मैं अपने स्वास्‍थ्य को लेकर आप सभी को आगे जानकारी देता रहूंगा। यह अभूतपूर्व समय है। मुझे भरोसा है कि मानवता इस वायरस से जीत जाएगी।’

View this post on Instagram

🙏🏽
A post shared by Arjun Kapoor (@arjunkapoor) on Sep 6, 2020 at 1:33am PDT

गौरतलब है कि इससे पहले पूरा बच्चन परिवार कोरोना की चपेट में आ चुका है। इसके अलावा एक्टर अनुपम खेर की फैमिली भी कोरोना की चपेट में आ गई थी। फिलहाल कई सेलेब्स कोरोना को हरा कर अपने-अपने घर पहुंच गए हैं।
ये भी पढ़े : PUB-G की जगह लेगा अक्षय का FAU-G
ये भी पढ़े : मुंबई आने पर कंगना ने दिया किसको चैलेंज
हाल ही में लता मंगेशकर की सोसाइटी की बिल्डिंग को भी बीएमसी द्वारा सील कर दिया था। कोरोना से बचाव के मद्देनजर ऐसा किया गया था। इसके अलावा अभिनेता दिलीप कुमार के दोनों भाइयों की कोरोना संक्रमण की वजह से मौत हो गयी है।

Back to top button