अभी अभी: राममंदिर के निर्माण की हुई शुरुआत, और तीन ट्रक पत्थर भी पहुंचे

अयोध्या। यूपी के अयोध्या में रामलाला मंदिर के निर्माण के लिए विश्व हिन्दू परिषद (विहिप) ने कमर कस ली है। यहां तक कि पत्थरों से लदे ट्रक भी भेजे जा रहे हैं। पिछले महीने एक ट्रक पत्थर भेजे गए थे वहीं इस बार तीन ट्रक पत्थर भेजे गए हैं।
चलती बस में BJP के इस बड़े नेता ने बनाए शारीरिक संबंध, वायरल हुआ विडियो

अयोध्या में पहले भी दो ट्रक पत्थर मंदिर निर्माण के लिए आ चुके हैं
इस बारे में जानकारी देते हुए,वरिष्ठ विहिप नेता त्रिलोकी नाथ पांडेय ने बताया कि योध्या में राम मंदिर निर्माण के लिए हमने राजस्थान के भरतपुर से दो ट्रक पत्थर मंगाए हैं, अभी बहुत सारे ट्रक मंगाने हैं। हमें मंदिर निर्माण के लिए 100 ट्रक से ज्यादा पत्थरों की आवश्यकता होगी। बाकि के पत्थर की सप्लाई भी आने वाले एक या दो दिनों में हो जाएगी।
पांडेय ने कहा कि अब प्रदेश में बीजेपी की सरकार है। इसलिए अब मंदिर निर्माण में कोई रुकावट सामने नहीं आएगी। उन्होंने कहा कि एक महीने पहले हमने वाणिज्य कर विभाग के अधिकारी से संपर्क किया और उन्होंने एक साल से रोके गए फॉर्म 39 को तुरंत जारी कर दिया।
बाबरी मस्जिद-राम जन्मभूमि केस से जुड़े एक याची खालिद अहमद खान ने पत्थरों के आने पर अपनी राय रखते हुए कहा कि यह लोगों में एक सन्देश देने की कोशिश है कि भगवा दल राम मंदिर निर्माण को लेकर गंभीर है। उन्होंने कहा कि इस बात से कोई फर्क नहीं पड़ता क्योंकि केस सुप्रीमकोर्ट में है और हमें संविधान पर पूरा भरोसा है।
आपको बता दें कि वर्ष 2015 में भी ऐसे ही ट्रक आने शुरू हुए थे लेकिन मौजूदा समाजवादी सरकार ने इसपर रोक लगा दी थी। जिसके बाद ये सिलसिला थम सा गया था। लेकिन एक बार फिर भाजपा की सरकार में विश्व हिन्दू परिषद् की उम्मीद जागी है और वो मंदिर निर्माण को लेकर आशान्वित हैं।





