अब इलाहाबाद और लखनऊ हाईकोर्ट में ई-कोर्ट के जरिए होगा काम, ऐसे होगा सारा काम…

इलाहाबाद. यहां उच्च न्यायालय एवं लखनऊ खंडपीठ में अब न्यायालयों में ई कोर्ट (कागज रहित) के जरिए न्यायिक कार्य सम्पादित होगा। जिसका शुभारंभ 19 अगस्त को शाम 5 बजे सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीश न्यायमूर्ति मदन बी लोकुर करेंगे। गुरूवार को इलाहाबाद हाईकोर्ट के सूचना प्रौद्योगिकी केन्द्र सभागार में हाईकोर्ट के न्यायमूर्ति दिलीप गुप्ता एवं अंजनी कुमार मिश्र ने संयुक्त रूप से बताया, ”इसकी पहल चीफ जस्टिस दिलीप बी भोसले ने की थी। ई कोर्ट के शुभारंभ के बाद ई कोर्ट 21 अगस्त से सुचारू रूप से कार्य करना शुरू करेगी।अब इलाहाबाद और लखनऊ हाईकोर्ट में ई-कोर्ट के जरिए होगा काम, ऐसे होगा सारा काम...

ये भी पढ़ें:- सर्वे: देश भर में कायम है मोदी लहर, आज चुनाव हुए तो 2014 से भी ज्यादा मिलेंगी सीटें

ऐसे होगी कार्यवाही…

– ई कोर्ट में कंपनियों के मामले, रिवीजन 115 सीपीसी एवं ट्रांसफर एप्लीकेशन अंडर सेक्शन 24 सीपीसी की सुनवाई कागज रहित होगी। जस्टिस गुप्ता ने बताया, ”ई कोर्ट में इलेक्ट्रानिक केस लिस्ट होगी, जो पीठासीन जज के समक्ष प्रस्तुत की जाएगी। जिसमें न्यायमूर्ति डिजिटल नोटिंग भी कर सकेंगे।”
– ”न्यायमूर्ति अंजनी कुमार मिश्र एवं न्यायमूर्ति विवेक चौधरी ई कोर्ट में बतौर जज मुकदमों की सुनवाई करेंगे। लगभग 5 हजार केस फाइल को डिजिटिलाइजेशन किया जा चुका है। जल्द ही और कोर्टों में कागज रहित मुकदमों की प्रक्रिया को शुरू किया जाएगा।”
– ”अब अधिवक्ताओं को वादकारियों के उक्त तीनों मामलों को सीडी, डीवीडी, पेनड्राइव के जरिए ही दाखिल करने होंगे। ई फाइलिंग के लिए 10 कम्प्यूटर इलाहाबाद हाईकोर्ट में और 04 कम्प्यूटर लखनऊ खंडपीठ में स्थापित किए गए हैं।”
– ”ई फाइल को इंटरनेट के जरिए भी अपग्रेड किया जा सकता है। पेपर फाइल को स्कैन करने के लिए ई फाइलिंग काउंटर के पास स्कैनर लगाए गए हैं। जिसके जरिए पुरानी फाइलों को स्कैन करने का कार्य किया जा रहा है।”
– इस दौरान महानिबंधक मो. फैज आलम खान, डीएम संजय कुमार, एसएसपी आनन्द कुलकर्णी आदि मौजूद रहें।

Back to top button