अपने वैलेंटाइन को प्रपोज करने के लिए ये हैं दुनिया का खूबसूरत और रोमांटिक शहर

घूमने-फिरने का शौक हर किसी को होता है। अक्सर लोग नई-नई जगहों पर घूमने की प्लानिंग करते रहते हैं, ऐसे में हम आपको कुछ खास शहरों के बारे में बताने जा रहे हैं जहां की फिजाओं में खूबसूरती नजर आती है तो वहीं पर्यटक इस शहर को रोमांटिक शहर के नाम से भी बुलाते हैं। तो आइए जानते हैं उन खास शहरों के बारे में.
इस लिस्ट में सबसे पहला नाम आता है पेरिस का जो अपनी खूबसूरती के लिए पूरी दुनिया में मशहूर है। कुछ लोग इसे सिटी ऑफ लव के नाम से भी जानते हैं। ज्यादातर लोग शहर की शान एफिल टावर का दीदार करने के लिए आते हैं। इसका निर्माण 1889 में हुआ था। टावर के सबसे ऊपरी माले पर पहुंचने के लिए आपको 1,665 सीढ़ियां चढ़नी पड़ती है।
दुनिया के एक और खूबसूरत शहर में नाम आता है, इटली के रोम का यह शहर बेहद ही खूबसूरत है। यह पूरी दुनिया में अपने वास्तुशिल्प के लिए मशहूर है साथ ही लोगों को यहां का फैशन भी बहुत पसंद आता है। यह दुनिया का जीवंत शहर भी कहा जाता है। यहां पर हर साल लाखों की संख्या में पर्यटक घूमने आते हैं।
जब बात हो रही है रोमांटिक शहर की उसमें वेनिस का नाम न आए ऐसा नहीं हो सकता है। वेनिस जैसा खूबसूरत शहर पूरी दुनिया में कहीं नहीं हैं। कहते हैं इस शहर को खूबसूरती विरासत में मिली हुई है। इस शहर में आपको सड़के कम सुंदर नहरें ज्यादा दिखेंगी।
हंगरी की राजधानी बुडापेस्ट अपनी खूबसूरती के लिए पहचाना जाता है। कुछ लोग इसे डोनाउ की रानी भी कहते हैं। यहां आपको शाही महल और रोमांटिक गलियां देखने को मिलेगा। जहां आप एक बार जाने के बाद इसे कभी भूला नहीं पाओगे।





