हिमाचल में ठंड का प्रकोप जारी, माइनस में किन्नौर का पारा

शिमला: हिमाचल प्रदेश के पहाड़ी इलाकों में मार्च महीने में भी कड़ाके की ठंड पड़ रही है। आलम यह है कि लाहौल-स्पीति और किन्नौर जिलों में तापमान हिमांक बिंदु से नीचे दर्ज किया गया है। राज्य के मैदानी व मध्य पर्वतीय इलाकों में भी रातें सर्द बनी हुई हैं।
लाहौल-स्पीति जिले का केलंग इलाका सबसे ठंडा स्थल रहा। शुक्रवार सुबह का न्यूनतम तामपान -3.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। किन्नौर जिला के कल्पा में न्यूनतम तापमान -0.8 डिग्री रिकॉर्ड हुआ। इसके अलावा कुल्लू जिला के विख्यात पर्यटन स्थल मनाली में 1.6 डिग्री, कुफरी में 3.5 डिग्री, डल्हौजी में 5.9 डिग्री, सोलन व चंबा में 6.4 डिग्री, शिमला व भुंतर में 6.5 डिग्री, चायल में 6.9 डिग्री, सुंदरनगर में 7.3 डिग्री, पालमपुर में 7.5 डिग्री, उना में 9.5 डिग्री, धर्मशाला व जुब्बड़हटटी में 9.8 डिग्री, नाहन व हमीरपुर में 9.9 डिग्री, कांगड़ा में 10 डिग्री, बिलासपुर में 10.2 डिग्री और मंडी में 11 उिग्री सेल्सियस दर्ज किय गया।
मौसम विज्ञान केंद्र शिमला के निदेशक मनमोहन सिंह ने शुक्रवार को बताया कि बीते 24 घंटों के दौरान राज्य में कहीं भी बारिश-बर्फबारी नहीं हुई। उन्होंने कहा कि आगामी 24 घंटों के दौरान भी राज्य में मौसम के साफ रहने का अनुमान है। 25 मार्च को राज्य के पहाड़ी इलाकों में बर्फबारी की संभावना है।

Back to top button