साप्ताहिक वृष राशिफल
अष्टम भाव का शनि वृषभ राशि के जातकों के लिए परेशानियाँ पैदा कर सकता है। इसलिए इस सप्ताह आपको थोड़ा सतर्क रहना पड़ेगा। धन को संचय करने के लिए आप अधिक प्रयासरत रहेंगे। आपके वैवाहिक जीवन में समस्याएँ आ सकती हैं। सेहत की दृष्टि से भी सप्ताह अनुकूल नहीं है। लिहाज़ा अपने स्वास्थ्य की देखभाल करें। समाज के प्रतिष्ठित लोगों के साथ आपके संबंध अच्छे होंगे। उनके साथ किसी प्रकार की व्यापारिक संधि भी हो सकती है। यदि आप साझेदारी में व्यापार कर रहे हैं तो आपको उसमें मुनाफा होगा। करियर की बात करें तो, जॉब में प्रमोशन की प्रबल संभावना है अथवा आप नौकरी भी बदल सकते हैं। कार्य स्थल पर वरिष्ठ अधिकारियों का सहयोग प्राप्त होगा। वे आपके कार्य की प्रशंसा करेंगे। वहीं संतान अपने प्रयासों में सफल होगी।
साप्ताहिक मिथुन राशिफल
इस सप्ताह आप किसी लंबी यात्रा पर जा सकते हैं। यात्रा के माध्यम से आमदनी होगी। वहीं कार्य स्थल पर आपको प्रसिद्धि मिलेगी और आय में स्थिरता देखने को मिलेगी। हालाँकि ख़र्चों में वृद्धि होने की भी संभावना है। पिता जी की सेहत में गिरावट देखने को मिल सकती है। इसलिए उनका ख्याल रखें। वहीं बच्चों के लिए सप्ताह अनुकूल रहेगा। वे पढ़ाई में अच्छा कार्य करेंगे और प्रतियोगी परीक्षा में उनका प्रदर्शन प्रशंसनीय रहेगा। छात्रों के लिए भी सप्ताह शुभ संकेत दे रहा है। सप्ताह की शुरुआत एवं मध्य में मन थोड़ा विचलित रह सकता है। ऐसे में सोच समझकर निर्णय लें। इस सप्ताह आप जॉब में बदलाव करने के बारे में सोच सकते हैं।
साप्ताहिक कर्क राशिफल
इस सप्ताह आप अपने परिवार के लिए कोई महँगी वस्तु को ख़रीदेंगे। घर का वातावरण अच्छा रहेगा। हालाँकि केतु के सातवें भाव में उपस्थित होने से वैवाहिक जीवन में परेशानी आ सकती है। सप्ताह के मध्य आपको गुस्सा जल्दी आ सकता है। वहीं बच्चों के लिए समय अच्छा रहेगा। उनका मन किसी रचनात्मक कार्यों में लगेगा। अपनी सेहत को लेकर कुछ बातों का ध्यान रखें। ख़ासकर अपने खाने पीने की आदत में सुधार करें। आपको किसी अंजान चीज़ से डर लग सकता है। थोड़े समय के लिए मन में तनाव भी रह सकता है। इसके विपरीत शत्रु आपका सामना करने से डरेंगे। यदि कोर्ट में कोई मामला लंबित हैं तो उसका फैसला आपके हक में आ सकता है।
साप्ताहिक सिंह राशिफल
इस सप्ताह आप अपने परिवार को अधिक प्राथमिकता देंगे। घर का माहौल भी सुकून देने वाला रहेगा। इससे आप ख़ुश रहेंगे। परिवार में किसी प्रकार का मांगलिक कार्य भी हो सकता है। वहीं काम के प्रति आपकी निष्ठा और ईमानदारी देखने को मिलेगी। विदेश जाने की भी संभावना बन रही है। सप्ताह के मध्य में आपको थोड़ा गुस्सा आ सकता है। इस दौरान आपको किसी चीज़ का भय भी रह सकता है। हालाँकि आपके प्रयास सफल होंगे। लेकिन ख़र्चों के मामलों में सप्ताह शुभ संकेत नहीं दे रहा है। ऑफिस में बॉस आपके काम की तारीफ़ करेगा। मनपसंद जगह में ट्रांसफर होने की संभावना है। संतान की ओर से आपको ख़ुशियाँ मिलेंगी।
साप्ताहिक कन्या राशिफल
कन्या राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह आर्थिक रूप से अच्छा रहेगा। आप धन की बचत करने में कामयाब रहेंगे। वहीं कार्यक्षेत्र में सफलता पाने के लिए कड़ी मेहनत करने की आवश्यकता होगी। छात्रों को प्रतियोगी परीक्षाओं में सफलता मिलने की प्रबल संभावना दिखाई दे रही है। पारिवारिक जीवन के लिए समय अच्छा है परंतु संतान के साथ आपके मतभेद हो सकते हैं। आपके ऊपर परिवार के साथ-साथ काम की भी अधिक जिम्मेदारी रहेगी। कुछ काम के लिए आप अपने सहकर्मियों पर निर्भर रहेंगे। परंतु अपना काम स्वयं ही करें। क्योंकि कोई व्यक्ति आपका विरोध कर सकता है। लिहाज़ा ऐसे व्यक्तियों से सावधान रहें। शुक्र के दूसरे भाव में होने से आपकी वाणी मीठी होगी और आपके व्यक्तित्व का भी विकास होगा।
साप्ताहिक तुला राशिफल
इस सप्ताह लग्न भाव में शुक्र की उपस्थिति आपको आंतरिक रूप से प्रसन्न रखेगी। आकर्षक व्यक्तित्व के कारण लोग आपकी ओर खींचे चले आएंगे। आवाज़ में मधुरता आएगी। हालाँकि भाई-बहनों को किसी प्रकार की शारीरिक समस्या हो सकती है। इसके अलावा उनके साथ आपकी बहसबाज़ी भी हो सकती है। केतु की चौथे भाव में उपस्थिति घर में अशांति का कारण बन सकती है। इसको लेकर आप परेशान भी रह सकते हैं। सप्ताह के मध्य में माता जी के साथ रिश्ते बिगड़ सकते हैं। बच्चों के लिए समय अनुकूल नहीं है। इसलिए आपको उनके ऊपर ध्यान देने की आवश्यकता होगी। यदि आप अपने प्रियतम के साथ शादी करने के बारे में सोच रहे हैं तो आप अपने माता-पिता से बात कर सकते हैं। इसमे आपको सकारात्मक जवाब मिलेगा। वैवाहिक जीवन में सामंजस्य की स्थिति बनी रहेगी।
साप्ताहिक वृश्चिक राशिफल
आपके लग्न भाव में गुरु की उपस्थिति से सप्ताह शानदार रहेगा। हालाँकि शुरुआती दिनों आप थोड़े परेशान रह सकते हैं। आर्थिक रूप से आप धन की बचत करेंगे। भाई-बहनों को किसी प्रकार की समस्या हो सकती है अथवा उनके साथ आपकी बहसबाजी भी संभव है। घर का वातावरण अशांत रह सकता है। आप अपने परिवार के लिए कोई नया घर अथवा किसी प्रकार की प्रॉपर्टी ख़रीद सकते हैं। संतान के द्वारा आपको ख़ुशियाँ मिलेंगी। आपका वैवाहिक जीवन शानदार रहेगा। किंतु जीवनसाथी का स्वास्थ्य कुछ कमज़ोर रह सकता है। करियर की दृष्टि सप्ताह अच्छा है। अपने कार्य के प्रति आप ईमानदार रहेंगे। आमदनी भी अच्छी होगी। नौकरी में प्रमोशन होने के योग हैं।
साप्ताहिक धनु राशिफल
लंबी दूरी की यात्रा के योग बन रहे हैं। इस सप्ताह आपको कई प्रकार के लाभ प्राप्त होंगे। यदि आप वीजा बनवाने की सोच रहे हैं तो समय इसके लिए उत्तम है। कार्यक्षेत्र में सीनियर्स आपके ऊपर नज़र बनाए रखेंगे। आपके साहस और कार्य क्षमता में वृद्धि होगी। परिवार में सुख-शांति का वातावरण देखने को मिलेगा। आप कोई घर या ज़मीन-जायदाद ख़रीद सकते हैं। आपका आध्यात्मिक कार्य में मन लगेगा। आप परिवार का सुख भोगेंगे। बच्चों के लिए समय अनुकूल रहेगा। आपको विदेश में नौकरी करने का अवसर मिल सकता है। 11वें भाव में शुक्र की उपस्थिति से आमदनी अच्छी होगी।
साप्ताहिक मकर राशिफल
केतु के लग्न भाव में होने से आपका मन अध्यात्म की ओर लगेगा। किसी से कड़वी बात न करें, अन्यथा उसकी भावनाएं आहत हो सकती हैं। अपने फिज़ूल के ख़र्चों में लगाम लगाएं। इस सप्ताह आपको अपने पिछले कर्मों का अच्छा फल प्राप्त होगा। गै़रक़ानूनी कार्यों से दूर रहें अन्यथा आपको जेल की हवा खानी पड़ सकती हैं। भाई-बहनों को किसी प्रकार की उपलब्धि मिलने की संभावना है। वहीं संतान के लिए भी समय अनुकूल दिखाई दे रहा है। यदि आप किसी प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे हैं तो उसमें आपको सफलता मिलेगी। चुनौतियाँ का सामना डटकर करें। क्योंकि इसके ज़रिए आप कामयाबी के शिखर पर पहुँचेंगे। राहु के सातवें भाव में होने से आप एक से अधिक रिलेशनशिप बना सकते हैं। कार्यक्षेत्र में मन लगेगा और आपकी आय में बढ़ोतरी होगी।
साप्ताहिक कुंभ राशिफल
करियर के लिहाज़ से सप्ताह शानदार बीतेगा। विदेशी स्रोत से आमदनी की संभावना दिखाई दे रही है। सप्ताह के शुरुआती दिनों में आप भौतिक वस्तुओं से दूरी बनाकर रखेंगे। आप शीघ्र क्रोधित हो सकते हैं। सप्ताहांत में आपके जीवन में समृद्धि और धन का आगमन होगा। आप अपने दोस्तों और परिजनों के साथ किसी लंबी दूरी की यात्रा पर जा सकते हैं। कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान प्राप्त होगा। आप रचनात्मक कार्य करेंगे। लोग आपके कार्य की प्रशंसा करेंगे। अपने जीवन को लेकर आप आंतरिक रूप से सुखी और संतुष्ट दिखाई देंगे। सरकार या किसी उच्च अधिकारी के द्वारा लाभ की प्राप्ति होगी। छात्र वाद-विवाद प्रतियोगिता में अव्वल आएंगे। लेकिन पढ़ाई में उन्हें किसी प्रकार की समस्या का सामना करना पड़ सकता है।
साप्ताहिक मीन राशिफल
सप्ताहांत में जीवन सुकून से व्यतीत होगा। धार्मिक कार्यों में आपका मन लगेगा। क़ानूनी मामलों में भी आपको सफलता मिलेगी। विदेशी स्रोतों से भी आमदनी की प्रबल संभावना है। घर का माहौल भी शांतिपूर्ण रहेगा। लेकिन किसी चीज़ को लेकर घर की शांति भंग हो सकती है। इस सप्ताह आप विदेश यात्रा पर जा सकते हैं। दाम्पत्य जीवन में जीवनसाथी के साथ रिश्ते और भी प्रगाढ़ होंगे। संतान को उनके कार्य क्षेत्र में किसी प्रकार की दिक्कत का सामना करना पड़ सकता है। छात्रों को पढ़ाई में अच्छे परिणाम पाने के लिए अध्ययनशील होना पड़ेगा। नौकरी में स्थानांतरण होने के संकेत मिल रहे हैं। करियर की दृष्टि से सप्ताह शानदार बीतेगा।