साप्ताहिक आर्थिक राशिफल (23 से 29 जुलाई): कार्यक्षेत्र में बातचीत का रास्ता खुला रखें
कार्यक्षेत्र से संबंधित मामलों में आपके मित्र, कुलीग, परिवारवाले साथ देंगे एवं उन्नति के शुभ संयोग बनेंगे। आर्थिक वृद्धि होगी एवं निवेश से जुड़ी कोई सकारात्मक खबर भी आपको इस सप्ताह मिल सकती है। सेहत की तरफ ध्यान देने की आवश्यकता है। इस सप्ताह यात्राओं से परहेज करें अन्यथा बाहरी हस्तक्षेप की वजह से कष्ट हो सकता है। शुभ दिन- 23
कार्यक्षेत्र में उन्नति होगी एवं इस मामले में आप बहुत व्यस्त भी रहेंगे। यह सप्ताह संयम बरतकर किसी भी निर्णय पर पहुंचने का है। आर्थिक व्यय अधिक हो सकते हैं। सेहत को लेकर सतर्कता बरतने की जरूरत है अन्यथा इस पर धन खर्च हो सकता है। यात्राओं के लिए यह समय अनुकूल नहीं है एवं इन्हें टाल देना ही बेहतर होगा। सप्ताह के अंत तक समय अनुकूल होता जाएगा। शुभ दिन- 26, 28
कार्यक्षेत्र में बातचीत का ज़रिया खुला रखें ताकि किसी भी प्रॉजेक्ट में अवरोध ना आ पाए। आर्थिक व्यय इस सप्ताह अधिक रहेंगे। सेहत की तरफ़ भी ध्यान देने की जरूरत है। बच्चों की सेहत पर खर्च होने के संकेत हैं, उनका ध्यान रखें। सप्ताह के अंत में स्थितियों को सुधारने के आपको कई अवसर प्राप्त होंगे एवं जीवन में सुकून मिलेगा। शुभ दिन- 22, 24, 25
यह सप्ताह आर्थिक उन्नति लेकर आएगा। इस मामले में कोई सकारात्मक खबर आपको मिल सकती है। सेहत पर होनेवाले खर्च में कमी आएगी क्योंकि स्वास्थ्य अच्छा दिख रहा है। साथ ही किसी कोई हेल्थ ऐक्टिविटी करेंगे तो ज्यादा फायदा होगा। कार्यक्षेत्र में अवरोध दिख रहे हैं एवं जिस तरह की उन्नति की आप अपेक्षा करते हैं उतनी मिलने में अभी थोड़ा-सा वक्त लगेगा। यात्राओं के लिए समय अनुकूल नहीं है। सप्ताह अंत में किसी भी चीज़ को हासिल करने के लिए मेहनत अधिक करनी पड़ेगी। शुभ दिन- 24, 27
महिलावर्ग के द्वारा निवेश में फायदा होगा या आर्थिक उन्नति के अवसर मिलेंगे। यात्राओं में खुशखबरी मिल सकती है। इस सप्ताह शॉपिंग के मूड में भी रहेंगे, जिससे जेब ढीली होगी। भावनाओं पर नियंत्रण रखें अन्यथा सेहत संबंधी विषय पर खर्च हो सकता है। कार्यक्षेत्र में भी इस वजह से कष्ट संभव है। पुरानी बातों को भूलकर नए तरीके से शुरुआत करें तो कार्य प्रगति संभंव है। शुभ दिन- 22, 24, 26, 28
आर्थिक उन्नति के शुभ संयोग बनेंगे। आप किसी प्रॉपर्टी आदि में निवेश की भी सोच सकते हैं। कार्यक्षेत्र में थोड़ा-सा रिस्क लेंगे तो फायदा होगा। परिवार के लोग आपको सपॉर्ट करेंगे एवं उनके सानिध्य में आप खुश रहेंगे। किसी यात्रा को लेकर मन में चिंताएं अधिक हो सकती हैं लेकिन अगर उस पर अमल करते हैं तो सफलता अवश्य मिलेगी। सप्ताह के अंत में बहुत सकारात्मक बदलाव ज़िंदगी में दिखाई देने लगेंगे। शुभ दिन- 22, 23, 24, 27
कार्यक्षेत्र में आपकी तारीफ होगी। जीवन सफल रहेगा एवं उन्नति के अवसर भी प्राप्त होंगे। आर्थिक उन्नति भी की प्रबल संभावनाएं हैं एवं धैर्य के साथ अपने निवेश का आंकलन करेंगे तो ज्यादा सफलता मिलेगी। सेहत में कुछ कष्ट हो सकता है लेकिन उससे आसानी से उभर भी पाएंगे। यात्राओं द्वारा भी आपके लिए शुभ संयोग बनेंगे एवं उनके द्वारा अपेक्षा से अधिक फायदा हो सकता है। किसी सुखद समारोह में शामिल होने के लिए भी यात्रा कर सकते हैं। सप्ताह के अंत में अकेलापन महसूस कर सकते हैं। शुभ दिन- 22, 25, 26, 27
कार्यक्षेत्र में इस सप्ताह आप काफी नेटवर्किंग करते हुए नज़र आएंगे। इस सप्ताह की गई यात्राओं द्वारा भी बहुत रिलैक्स महसूस कर सकते हैं। परिवार में खुशियां दस्तक देंगी एवं पारिवारिक मामलों में आप बहुत बिज़ी रहेंगे, इन पर खर्च भी होगा। आर्थिक मामलों में किसी प्रॉपर्टी या शिफ्टिंग को लेकर व्यय अधिक हो सकता है। धन से संबंधित किए गए वादे इस सप्ताह पूर्ण होने में विलंब दिख रहा है। शुभ दिन- 25, 27
इस सप्ताह यात्राओं द्वारा आपके लिए बहुत शुभ संयोग बनते जाएंगे। जीवन में उन्नति एवं सुख समृद्धि मिलेगी। आर्थिक वृद्धि शैने-शैने होगी। कार्यक्षेत्र में भी आपको यथार्थवादी होने की जरूरत है। इस सप्ताह की गयी यात्राओं द्वारा जबरदस्त फायदा हो सकता है। परिवार में किसी बड़े बुज़ुर्ग की वजह से चिंताएं बढ़ सकती हैं, उन पर धन भी खर्च हो सकता है। सप्ताह के अंत में किसी बात को लेकर बहुत चिंता महसूस कर सकते हैं। शुभ दिन- 27, 28
इस सप्ताह की गई यात्राओं से आपको शुभ समाचार प्राप्त हो सकता है। आर्थिक मामलों में वृद्धि के लिए दान पुण्य अवश्य करें, यह आपकी समृद्धि को बढ़ाने में कारगर सिद्ध होगा। कार्यक्षेत्र में बेचैनी महसूस कर सकते हैं। इस समय कोई भी महत्वपूर्ण निर्णय लेने से बचें। सप्ताह के अंत में किसी के साथ काम करने से आपके लिए शुभ संयोग बनेंगे। शुभ दिन- 23, 27
कार्यक्षेत्र में बढ़ोतरी होगी एवं आप अपने ऑफिस में कुछ नया करने की सोचेंगे। आर्थिक मसलों में धीरे -धीरे स्तिथियां अनुकूल होती जाएंगी। सेहत की तरफ ध्यान देने की जरूरत है एवं किसी बुज़ुर्ग की सेहत को लेकर चिंता कर सकते हैं। उनकी सेहत का ध्यान रखें। इस सप्ताह यात्राओं से संबंधित बहुत सारे ऑप्शन आपको मिल सकते हैं, जो आपके लिए सफलता लेकर आएंगे। शुभ दिन- 23, 27
कार्यक्षेत्र में अत्यधिक सफलता प्राप्त होगी। जीवन में उन्नति के अवसर खुलते जाएंगे। आर्थिक समृद्धि के भी शुभ संयोग बनेंगे। कहीं से कोई अटका हुआ धन वापस मिल सकता है। इस सप्ताह की गई यात्राओं से भी आपको काफी फायदा होगा। चिंता की वजह से सेहत में कष्ट हो सकता है। परिवार में सेहत संबंधी विषयों पर धन खर्च की संभावना है। सप्ताह के अंत में कोई सकारात्मक खबर आपको मिल सकती है। शुभ दिन- 22,23,24,27,28