शास्त्रों केअनुसार गुरुवार के दिन इन उपायों को करने आर्थिक तंगी होगी दूर-

हिंदू धर्म में गुरुवार का दिन भगवान विष्णु को समर्पित है। मान्यता है कि इस दिन भगवान विष्णु की विधि-विधान से पूजा करने से भगवान विष्णु प्रसन्न होते हैं और आशीर्वाद देते हैं। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, बृहस्पतिवार के दिन श्रीहरि की पूजा करने व व्रत करने से भक्तों की मनोकामनाएं पूरी होती हैं। जातक को सुख-समृद्धि और धन-संपदा की प्राप्ति होती है। गुरुवार के दिन कुछ उपायों को करने से भगवान विष्णु प्रसन्न होते हैं और आर्थिक स्थिति मजबूत होती है। जानें गुरुवार के उपाय-

1. गुरुवार के दिन भगवान विष्णु के साथ माता लक्ष्मी की विधिवत पूजा करने से आर्थिक तंगी दूर होती है। घर में धन का आगमन होता है। 

2. करियर में आने वाली बाधाओं को दूर करने वाले घर से निकलते समय रास्ते में किसी गाय को आटा या गुड़ खिलाना चाहिए। मान्यता है कि ऐसा करने से कार्यों में सफलता हासिल होती है।

3. हर गुरुवार को किसी जरूरतमंद को गुड़ का दान करने से आर्थिक स्थिति मजबूत होती है। इसके साथ ही आटे की लोई में गुड़ भरकर गाय को खिलाने से शादी में आने वाली बाधाएं दूर होती हैं।

4. गुरुवार के दिन ब्रह्म मुहूर्त में स्नान करना चाहिए। कहते हैं कि स्नान के बाद  ‘ॐ बृ बृहस्पते नमः’ का जाप करने से धन-संपदा में तरक्की होती है।

5. मान्यता है कि इस दिन भगवान विष्णु की प्रतिमा व चित्र का सामने घी का दीया जलाने से उनका आशीर्वाद प्राप्त होता है।

6. कहते हैं कि भगवान बृहस्पति को पीले रंग अतिप्रिय है। इसलिए इस दिन ब्राह्मणों को पीले रंग की वस्तुएं जैसे- चने की दाल, फल आदि दान करना चाहिए। कहते हैं कि ऐसा करने से घर में बरकत होती है।

7.  अगर प्रमोशन या रोजगार संबंधी बाधा आ रही हो तो गुरुवार को किसी मंदिर में पीली वस्तुएं जैसे फल, कपड़े इत्यादि का दान करना शुभ माना जाता है।  कहते हैं कि ऐसा करने से विवाह संबंधी और अन्य बाधाओं से मुक्ति मिलती है।

Back to top button