‘रामायण’ और ‘महाभारत’ की वजह फिर ट्रेंड करने लगीं सोनाक्षी सिन्हा, लोग दे रहे रामायण देखने की सलाह!

दोस्तों 80 के दशक पॉपुलर धारावाहिक ‘रामायण’ और ‘महाभारत’ का प्रसारण आज से दूरदर्शन पर फिर से शुरू हो चूका है। बता दे उस समय में ‘रामायण’ और ‘महाभारत’ दिखाया जाता था सड़कें सुनी हो जाती थीं। अब जब कोरोना वायरस की वजह से लॉकडाउन के चलते फिर से दोनों पौराणिक धारावाहिक को प्रसारित करने का फैसला किया है।
बता दे की इस बीच जैसे ही सुबह नौ बजे ‘रामायण’ सीरियल शुरू हुआ अभिनेत्री सोनाक्षी सिन्हा ट्विटर पर ट्रेंड करने लगीं। दरअसल बॉलीवुड की दबंग एक्ट्रेस सोनाक्षी सिन्हा कौन बनेगा करोड़पति सीजन 11 के एक एपिसोड में पहुंची थीं। जहां वो रामायण से जुड़े एक बेहद सरल सवाल जिसमें उनसे पूछा गया था कि हनुमान किसके लिए संजीवनी बूटी लाए थे इसका जवाब नहीं दे पाईं थीं जिसके चलते उन्हें सोशल मीडिया पर उस वक्त भी खूब ट्रोल किया गया था।
इस दौरान सोनाक्षी एक बेहद सरल सवाल का जवाब नहीं दे पाईं, जिसके चलते उन्हें सोशल मीडिया पर उस वक्त भी खूब ट्रोल किया गया। अमिताभ बच्चन ने सोनाक्षी से सवाल किया था ‘रामायण के अनुसार हनुमान किसके लिए संजीवनी बूटी लाए थे?’ इसके ऑप्शन थे- A. सुग्रीव B. लक्ष्मण C. सीता D. राम। सोनाक्षी को इस सवाल का जवाब नहीं पता था। इसके लिए उन्होंने लाइफलाइन का सहारा लिया और फिर सही जवाब ‘लक्ष्मण’ दिया।
ट्विटर पर एक यूजर ने लिखा- ‘कोई सोनाक्षी सिन्हा के घर के पास रहता हो तो उसे बता देना के रामायण दिखाया जा रहा है। अच्छे से देख लें।’ वही एक अन्य यूजर ने लिखा- ‘टीवी पर रामायण का पुनः प्रसारण होने वाला है। सोनाक्षी सिन्हा जी से आग्रह है कि जिन्हें इस बात की जानकारी नहीं है कि हनुमान जी संजीवनी किसके लिए लाए थे वो रामायण देखना ना भूलें।’

Back to top button