यहां अधजले मृत शरीर को सहेज कर रखते हैं लोग, वजह जानकार हो जाएगे हैरान

दुनियाभर में कोई भी देश हो या धर्म, मृत्यु के बाद मृत शरीर को जलाकर या दफनाकर उसका अंतिम संस्कार कर दिया जाता है। लेकिन इन सबसे अलग कुछ ऐसे भी लोग हैं जिनकी सोच और परंपराए सबसे भिन्न हैं। दुनिया में एक कम्युनिटी ऐसी भी है जिसकी परंपरा किसी को भी हैरान कर दें। उसके अनुसार मृतक शरीर को जलाया तो जाता है लेकिन आधा ही। शव को जलाने के बाद देह को घर वापिस लाकर सहेज कर रखा जाता है। ऐसा मृतक व्यक्ति को श्रद्धांजलि देने के लिए किया जाता है।

ये जनजाति पापुआ न्यू गीनिया में दानी नाम से जानी जाती है। 

इस जनजाति में किसी की मृत्यु होने पर मृतक देह को दफनाने की बजाए जलाया जाता है। लेकिन हैरान कर देने वाली बात तो यह है कि इसके बाद अधजले शरीर को दोबारा अग्नि से निकालकर ममी के रूप में सहेज कर रखा जाता है।

दानी जनजाति के लोग एक खास तकनीक द्वारा मृत जली हुई देह को सालों तक ममी बनाकर रखते है। इस परंपरा के जरिए इस जनजाति के लोग अपने पारिवारिक सदस्य को मृत्यु के पश्चात श्रद्धांजलि देते हैं। 
हालांकि समय के साथ-साथ अब ये पुरानी परंपराए बदलती जा रही हैं। 
अब इस कबीले में भी इस परंपरा का पालन नहीं किया जाता। लेकिन जो मृत शरीर पहले से ही सहेज कर रखे हैं, उन्हें देखने के लिए लोग दूर-दूर से यहां आते हैं।
यहां अधजले मृत शरीर को सहेज कर रखते हैं लोग यहां अधजले मृत शरीर को सहेज कर रखते हैं लोग
Back to top button