मौसम विभाग ने कहा, इस साल केरल में मानसून की शुरुआत में हो सकती है चार दिन की देरी

नई दिल्ली: इस साल केरल में दक्षिण-पश्चिम मानसून की शुरुआत में चार दिन की देरी होने की संभावना है। भारतीय मौसम विभाग ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। मौसम विभाग ने कहा कि मानसून के अपनी सामान्य शुरुआत की तारीख के चार दिन बाद पांच जून तक दक्षिणी राज्य में पहुंचने की उम्मीद है।
विभाग ने कहा, ‘इस साल केरल में दक्षिण-पश्चिम मानसून की शुरुआत सामान्य तिथि की तुलना में थोड़ी देरी से होने की संभावना है। इस साल केरल में मानसून की शुरुआत पांच जून को होने की उम्मीद है।’ केरल में मानसून की शुरुआत देश में चार महीने की बारिश के मौसम की आधिकारिक शुरुआत है।

Back to top button