मरकज में 24 लोग निकले कोरोना पॉजिटिव

न्यूज़ डेस्क
दिल्ली के तब्लीगी जमात के मरकज में कई लोगों के कोरोना पॉजिटिव मिलने से हडकंप मच गया है। यहां करीब 24 लोग कोरोना पॉजिटिव पाए गये हैं। इस बात की जानकारी दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री सतेंदर जैन ने दी है। हालांकि उन्होंने ये भी कहा कि अभी उन्हें सटीक आंकड़ों की जानकारी नही हैं लेकिन यहाँ करीब 1500 से 1700 लोग इकठ्ठा हुए थे। अभी तक 1033 लोग बाहर निकाले जा चुके हैं।
सतेंदर जैन ने कहा कि अब तक 334 लोगों को हॉस्पिटल भेज दिया गया है। इसके अलावा 700 लोगों को क्वारनटीन सेंटर भेजा गया है। मरकज सेंटर पर डॉक्टरों की टीम डेरा जमाए हुए हैं और सभी लोगों को बाहर निकाल जा चुका है। इसके अलावा आस-पास के इलाके को भी सैनिटाइज किया जा रहा है।
ये है मामला
गौरतलब है कि निजामुद्दीन स्थित तब्लीगी जमात के मरकज मामला उस समय सामने आया जब दिल्ली में 64 साल के एक शख्स की मौत हुई। यह शख्स कोरोना पॉजिटिव मिला था। इसके बाद 33 लोगों को भर्ती कराया गया, जिसमें से 24 लोग कोरोना पॉजिटिव पाए गए। इसके बाद दिल्ली सरकार हरकत में आई और पूरे सेंटर को खाली कराया गया।
करीब 15 देशों से आए थे लोग
एक आंकड़े के अनुसार, निजामुद्दीन स्थित जमात के मरकज में 15 देशों से लोग आए थे। इसमें इंडोनेशिया, मलेशिया, श्रीलंका सहित कई देश शामिल हैं। इसमें सबसे अधिक संख्या में लोग इंडोनेशिया से आए थे। यह आंकड़ा 800 बताया जा रहा। अब इनकी जांच शुरू हो गई है।
9 लोगों की मौत
वहीं दूसरी तरफ निजामुद्दीन स्थित मरकज में शामिल जमात में से 9 लोगों की मौत हो चुकी। मरने वालों में तेलंगाना से लेकर कश्मीर तक के लोग हैं। इसके प्रदेश से हर प्रदेश ने अलर्ट जारी कर दिया है।पुलिस जमात से आये लोगों की तलास एमिन जुट गई है। साथ ही तेलंगाना में करीब 200 लोगों को क्वारनटीन किया गया है, जबकि तमिलनाडु में 800 लोगों की पहचान की गई है।

Back to top button