प्रियंका चोपड़ा ने गाया निक जोनस का लिखा गाना, किया ये चेलेंज पूरा

मुंबई : बॉलीवुड एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा की लव लाइफ किसी से छुपी नहीं है जिस अंदाज़ में इन दोनों की शादी हुई उसके बाद से फैन्स इन दोनो के दीवाने हैं। प्रियंका और निक अपने बिजी शेड्यूल के चलते भी ज्यादा से ज्यादा टाइम एक-दूसरे के साथ स्पेंड करते हैं। प्रियंका और निक लगातार सोशल मीडिया पर सुर्खियों में बने रहते हैं।
वहीं कोरोना वायरस के चलते विश्व स्वास्थ्य संगठन के साथ लाइव स्ट्रीम में जुड़कर तमाम FAQ सवालों के जवाब जानने के बाद अब प्रियंका चोपड़ा ने Safe Hands Challenge लिया है। प्रियंका चोपड़ा ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक वीडियो शेयर किया है जिसमें वह वॉश बेसिन में हाथ धोने का सही तरीका सिखाती नजर आ रही हैं।
खास बात ये है कि इस वीडियो को शूट किए जाने के दौरान प्रियंका चोपड़ा लगातार एक गाना गाती नजर आ रही हैं और गाने की धुन तो सामान्य है लेकिन इसकी लिरिक्स काफी मजेदार है। प्रियंका की पोस्ट का कैप्शन पढ़ने पर पता चलता है कि जो गाना वो गा रही हैं वो लिखने में दरअसल निक जोनस ने उनकी मदद की है। प्रियंका चोपड़ा ने खुद ये चैलेंज पूरा कर लिया है और अब उन्होंने बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन को इसमें टैग किया है।
अब सभी फैंस बिग बी के रिएक्शन का इंतजार कर रहे हैं क्या अमिताभ बच्चन यह चेलेंज पूरा करते हैं या नहीं। वीडियो के कैप्शन में प्रियंका ने लिखा- मैं डॉक्टर टेड्रोस का दिया सेफ हैंड्स चैलेंज कुबूल करती हूं। कल की हमारी इंस्टाग्राम लाइव चैट का टेकअवे ये है कि अच्छी तरह से हाथों को धोना बहुत जरूरी है। ये एक बहुत आसान सी चीज है जो हमें जिंदगियां बचाने और खतरे को कम करने में मदद कर सकती है और ये रहा वो गाना जो इस बात की तसल्ली करेगा कि आप कम से कम 20 सेकेंड तक हाथ धोते रहें।

Back to top button