पीएम मोदी की जापान में दहाड़; हिन्दुस्तान को बना दूंगा सुपर पावर

जी हाँ!! पीएम मोदी ने जापान में सब के सामने दहाड़ के बोला कि वो हिन्दुस्तान को सुपर पावर बना देंगे| प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी देश की आर्थिक तरक्की के लिए न सिर्फ काले धन को अर्थव्यवस्था से हटाने की कोशिशों में लगे हैं, बल्कि वो देश में विदेशों से भारी निवेश कराने की कोशिशें भी कर रहे हैं। अपने जापान दौरे में वो वहां के दिग्गज व्यापारियों को भारत में निवेश के लिए प्रेरित करने की कोशिश में लगे हैं। इसी कवायद में उन्होंने जापानी कारोबारी नेताओं से कहा कि उनका उद्देश्य भारत को विश्व की सबसे मुक्त अर्थव्यवस्था बनाने का है।

 

पीएम मोदी की जापान में दहाड़; हिन्दुस्तान को बना दूंगा सुपर पावर

दो सालों में भारत वर्ल्ड इकोनॉमिक फोरम की वैश्विक प्रतिस्पर्धा इंडेक्स में 32 स्थान ऊपर पहुंच गया है। एफडीआई इक्विटी पिछले दो सालों में 52 प्रतिशत बढ़ी है और बिजनेस को आसान बनाने के लिए हमने पर्याप्त कदम उठाए हैं।पीएम मोदी ने अपनी बातों को जापानी कारोबारियों के सामने बड़े ही प्रभावपूर्ण तरीके से सामने रखा। भारत सॉफ्टवेयर के क्षेत्र में अग्रणी है, भारतीय सॉफ्टवेयर इंजीनियर और भारतीय सॉफ्टवेयर कंपनियां दुनिया भर में अपनी कामयाबी का डंका बजा रही हैं, वहीं हार्डवेयर के क्षेत्र में जापान की अपनी मजबूत साख है। पीएम मोदी ने इसी बात का जिक्र करते हुए जापानी कारोबारियों से कहा कि आइए आगे बढ़ें और सुनहरे भविष्य के लिए संभावनाओं को तलाशें। उन्होंने कहा कि जापानी हार्डवेयर और भारतीय सॉफ्टवेयर का कॉम्बो शानदार है, इसका फायदा दोनों ही देशों को उठाना चाहिए। उन्होंने ये भी कहा कि एशिया वैश्विक विकास के नए केंद्र के रूप में उभरा है, 2015 में भारत की अर्थव्यवस्था ने अन्य देशों के मुकाबले तेजी से विकास किया है और एशिया के विकास में भारत और जापान अहम भूमिका निभाते रहेंगे।

पीएम मोदी ने जापानी कारोबारियों को भरोसा दिलाते हुए कहा कि भारत आर्थिक सुधार की नई दिशा में आगे बढ़ रहा है और हम सुधार नीतियों को आगे बढ़ाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। भारत की विकास जरूरतें बड़ी और वास्तविक हैं, और यहां जापानी कंपनियों के लिए बेशुमार मौके हैं। सस्ता श्रम, बड़ा घरेलू बाजार और स्थिर मैक्रो-इकोनॉमी निवेश के लिए विश्व समुदाय को भारत की ओर आकर्षित करती है। उन्होंने कहा कि ‘मेड इन इंडिया’ और ‘मेड बाई जापान’ की जोड़ी बेहतरीन काम कर रही है। जापान एफडीआई के मामले में चौथा सबसे बड़ा स्रोत बनकर उभरा है और यही स्थिति अन्य क्षेत्रों में भी है।

पीएम मोदी ने इससे पहले जापान के सम्राट अकिहितो से भी मुलाकात की। इस बारे में विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता विकास स्वरूप ने ट्वीट किया कि, ‘एक दुर्लभ बातचीत जो भारत और जापान के बीच गर्मजोशी भरे अनूठे संबंधों का प्रतीक है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जापान के महामहिम सम्राट अकिहितो का अभिवादन किया।’ उन्होंने एक अन्य ट्वीट में कहा कि, ‘सभ्यता की बात की गई। प्रधानमंत्री मोदी और सम्राट अकिहितो ने भारत और जापान के संबंधों एवं एशिया के भविष्य पर बातचीत की।’ यह बातचीत पीएम मोदी और जापानी पीएम शिंजो आबे के बीच व्यापक मुद्दों पर चर्चा से पहले की गई जिसका लक्ष्य द्विपक्षीय रणनीतिक संबंधों को प्रोत्साहित करना था। जापान दौरे पर शुक्रवार को CII-Keidanren luncheon को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने कहा कि’सशक्त भारत और सशक्त जापान’ एशिया और पूरे विश्व के लिए अहम साबित होंगे। भारत की जरूरतों में जापान की भूमिका महत्वपूर्ण है। हमारे मेगा प्रोजेक्ट्स में जापान की भागीदारी स्केल और स्पीड को रेखांकित करती है।

Back to top button