न्यूजीलैंड हमलाः अपना केस खुद लड़ेगा 50 लोगों का हत्यारा, वकील को हटाया

न्यूजीलैंड के क्राइस्टचर्च की मस्जिदों पर हुई गोलीबारी मामले में मुख्य आरोपी ब्रेंटन टैरेंट (28) ने अपने वकील को हटा दिया है। उसने कोर्ट को बताया है कि वह अपने मामले को खुद पेश करेगा। माना जा रहा है कि ब्रेंटन भविष्य में होने वाली कोर्ट ट्रॉयल का इस्तेमाल अपने चरमपंथी विचारों को जाहिर करने के लिए कर सकता है।
दरअसल, टैरेंट को शनिवार को कोर्ट में पेश किया गया था। टैरेंट के अटॉर्नी रिचर्ड पीटर्स ने क्राइस्ट चर्च डिस्ट्रिक्ट कोर्ट को बताया कि आरोपी दिमागी रूप से स्थिर है और अपना पक्ष खुद रखना चाहता है। उन्होंने बताया कि टैरेंट ने उन्हें शनिवार से इस केस से हट जाने की विनती की है। शनिवार को हत्या के आरोप में पेश हुए टैरेंट को पांच अप्रैल तक हिरासत की मांग की गई है।

उन्होंने बताया कि जब वह कोर्ट में पहुंचा तब सब हैरान रह गए। उसे अपने किए का कोई पछतावा नहीं था ब्ल्कि वह कोर्ट में खड़ा मुस्करा रहा था। उसके चेहरे पर पछतावे की एक भी शिखन नहीं थी।
हमले में 50 लोगों की गई थी जान
गौरतलब है कि मूल से ऑस्ट्रेलिया के रहने वाले ब्रेंटन ने न्यूजीलैंड के क्राइस्ट चर्च की दो मस्जिदों में सेमीऑटोमैटिक बंदूक से गोलियां बरसाकर 50 लोगों की हत्या कर दी थी। इस हमले में करीब 48 लोग घायल हुए थे, जिन्हें नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया था।
फेसबुक ने हमले की साढे 10 लाख वीडियाेज हटाई
फेसबुक ने न्यूजीलैंड के क्राइस्टचर्च की मस्जिदों पर हुयी गोलीबारी की घटना के 24 घंटे के अंदर करीब साढ़े दस लाख ऐसी वीडियो क्लिप्स हटा दी हैं जिनमें हमलावर लोगों पर गोलीबारी करते हुए नजर आ रहा है। हमलावार एक मस्जिद पर हमले के दौरान फेसबुक पर लाइव था और यह वीडियो फेसबुक पर तेजी से वायरल हुआ था।
न्यूजीलैंड पुलिस ने लोगों से आग्रह किया था कि वे गोलीबारी का वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर नहीं करें। पुलिस ने फेसबुक को हमलावर के लाइव होने के बारे में सूचित किया था जिसके बाद इस सोशल नेटवर्किंग साइट ने तुरंत वीडियाे फुटेज हटा दिये और हमलावार के इंस्टाग्राम और फेसबुक अकाउंट भी खत्म कर दिए।

Back to top button