दिल्ली दंगों पर आधारित विवादित किताब को लेकर बीजेपी ने क्या कहा?

जुबिली न्यूज डेस्क
मोनिका अरोड़ा ने दिल्ली दंगों पर एक किताब ‘दिल्ली राइट्स 2020: द अनटोल्ड स्टोरी’  लिखी है। यह किताब छपने से पहले ही विवादों में आ गई है। प्रकाशक के छापने के इनकार के बाद अब राजनीतिक गलियारों में इस पर घमासान छिड़ गया है।
बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष आदेश गुप्ता मोनिका अरोड़ा की इस किताब के पक्ष में आ गए हैं। उन्होंने ऐलान किया है कि किताब ‘दिल्ली राइट्स 2020: द अनटोल्ड स्टोरी’  को घर-घर बंटवायेंगे।
ये भी पढ़े:  कोरोना : कई राज्यों की वित्तीय स्थिति चरमराई
ये भी पढ़े: ममता बनर्जी ने नीट पर कांग्रेस को क्यों समर्थन दिया?
ये भी पढ़े: फेसबुक को ऐड देने में बीजेपी ने फ्लिपकार्ट को छोड़ा पीछे

आदेश गुप्ता ने इस मामले में ट्वीट कर कहा है कि मोनिका अरोड़ा की पुस्तक जिन लोगों ने रोकने की कोशिश की, उन्हें देश की जनता ने मुंहतोड़ जवाब दिया है। देश की जनता ने इस किताब का दो दिन में बीस हजार कॉपी खरीद कर उन्हें मुंहतोड़ जवाब दिया है जो किताब छपने से रोकना चाह रहे थे।
दिल्ली भाजपा अध्यक्ष ने बुधवार को ट्वीट कर कहा कि दिल्ली भाजपा इस पुस्तक को जन-जन तक पहुंचाने का प्रयास करेगी।
क्या है मामला
कुछ दिनों पहले ‘दिल्ली रायट्स 2020: द अनटोल्ड स्टोरी’  को छापने वाले प्रकाशक ब्लूम्सबरी इंडिया ने इस किताब छापने से हाथ खींच लिया। प्रकाशक के अनुसार उनकी जानकारी के बिना किताब के बारे में एक ऑनलाइन कार्यक्रम का आयोजन किया गया था, जिसमें भाजपा नेता और दिल्ली दंगों से पहले भड़काऊ भाषण के आरोप झेल रहे कपिल मिश्रा को मुख्य अतिथि बनाया गया था।
फिलहाल अब गरुड़ प्रकाशन ने किताब छापने की घोषणा की है। बताया जा रहा है कि नए प्रकाशन को एक दिन में किताब के 15,000 प्री ऑडर्स मिल चुके हैं।
ये भी पढ़े: इस सनक का यारों क्या कहना !
ये भी पढ़े:NEET-JEE परीक्षा: सरकार को लिखे खुले पत्र में अखिलेश ने क्या कहा?
ये भी पढ़े:   संसदीय कमेटियों को लोकसभा स्पीकर ने हड़काया, कहा-जो मामले राष्ट्रीय सुरक्षा…

गरुड़ प्रकाशन के सह-संस्थापक अंकुर पाठक ने बताया कि प्री ऑर्डर के जो आंकड़े दिए हैं वो अस्थायी हैं इनके बढऩे की उम्मीद है। दिल्ली रायट्स 2020: अनटोल्ड स्टोरी’  मोनिका अरोड़ा, सोनाली चितलकर और प्रेरणा मल्होत्रा ने लिखी है। लेखक ने आरोप लगाया है कि फरवरी 2020 के दिल्ली दंगे एक पूर्व-नियोजित साजिश का परिणाम थे।
वहीं दिल्ली भाजपा अध्यक्ष के ट्वीट पर सोशल मीडिया यूजर्स भी जमकर प्रतिक्रिया दे रहे हैं। किरन @ChokidarKiranने ट्वीट कर पूछा, ‘क्या ये पुस्तक हिंदी में उपब्ध है।’  एक यूजर @SirPunchKaPunch लिखते हैं, ‘दिल्ली भाजपा अध्यक्ष का शाहीन बाग के जिहादियों को पार्टी मे शामिल करना और धर्मान्तरण का गिरोह चलाने वाली टेरेसा कि चरण वंदना खराब हरकत है।’

Back to top button