तिजोरी में रखें ये गणेश मूर्ति, मिलती है लक्ष्मी की स्थाई कृपा

shwetark_ganesh1_14424857गवान गणेश के अनेक रूपों में से एक बहुत ही पवित्र रूप है सफेद आंकड़े के गणेश। यही श्वेतार्क गणेश कहलाते हैं। पुरानी मान्यताओं के अनुसार आंकड़े के गणेशजी की पूजा से धन, सुख-सौभाग्य, ऐश्वर्य और सफलता प्राप्त होती है। यदि श्वेतार्क गणेशजी की मूर्ति तिजोरी में रखी जाए तो स्थाई लक्ष्मी की प्राप्ति हो सकती है। घर में रिद्धि-सिद्धि की कृपा बनी रहती है। हर काम में लाभ प्राप्त होता है। यहां जानिए आंकड़े के गणेश से जुड़ी खास बातें…
सफेद आंकड़े से प्राप्त होते हैं श्वेतार्क गणेश
शास्त्रों के अनुसार श्वेतार्क गणेशजी आंकड़े के पौधे की जड़ में प्रकट होते हैं। आंकड़े को आक का पौधा भी कहा जाता है। इस पौधे के फूलों को शिवलिंग पर भी अर्पित किया जाता है। आंकडे के पौधे की एक दुर्लभ प्रजाति है सफेद आंकड़ा। इसी सफेद आंकड़े की जड़ में श्वेतार्क गणपति की आकृति बनती है। इस पौधे की पहचान यह है कि इसके फूल सफेद होते हैं। किसी पौधे की जड़ में गणपति की आकृति बनने में कई वर्षों का समय लगता है। बाजार में पूजन सामग्रियों की दुकानों से श्वेतार्क गणेश प्राप्त किए जा सकते हैं।
ऐसे दिखाई देती है गणेशजी की आकृति
सफेद आंकड़े की जड़ प्राप्त होने के बाद इसकी बाहरी परतों को कुछ दिनों तक पानी में भिगोया जाता है। जब सफेद आंकड़े की इस जड़ को पानी से निकाला जाता है तो भगवान गणेश के शरीर की बनावट इसमें दिखाई देने लगती है।
 

 

Back to top button