जानिये Royal Enfield की नई थंडरबर्ड 350X और 500X को खरीदने से पहले ये 6 बड़ी बातें

भारत में इस साल का पहला लॉन्च रॉयल एनफील्ड ने नई थंडरबर्ड 350X और 500X के साथ किया है, ये दोनों ही बाइक्स थंडरबर्ड के नए वर्जन में हैं और बिक्री के लिए उपलब्ध करा दी गई हैं। इन बाइक्स को विशेष रूप से युवाओं को केंद्र में रखकर बनाया गया है। अगर आप भी रॉयल एनफील्ड की नई थंडरबर्ड 350X और 500X खरीदने जा रहे हैं तो पहले इनके बारे में 5 जरूरी बातें भी जाने लीजिये

 जानिये Royal Enfield की नई थंडरबर्ड 350X और 500X को खरीदने से पहले ये 6 बड़ी बातें

कीमत: सबसे पहले बात की करें तो रॉयल एनफील्ड 350X के लिए आपको 1.56 लाख रुपये खर्च करने होंगे जबकि 500X के लिए आपको 1.98 लाख रुपये खर्च करने होंगे। अपने नार्मल वर्जन की तुलना में ये नए वर्जन केवल 8,000 रुपये महंगे हैं।

फीचर्स: सबसे पहले तो आपको बता दें कि ये दोनों बाइक्स रेग्युलर वर्जन पर ही आधारित हैं। लेकिन नार्मल मॉडल की तुलना में कंपनी ने इनमें कुछ नए फीचर्स को शामिल किया है ताकि इनमें कुछ अलग और नयापन नज़र आये। इसमें 9-स्पोक एलॉय व्हील्स, ट्यूबलेस टायर्स, सिंगल पीस सीट, ब्लैक फॉर्क कवर्स, ब्लैक एग्जॉस्ट और ब्लैक हेडलैंप्स दिए हैं। दोनों बाइक्स में LED डे टाइम रनिंग लैंप और LED टेल लैंप दिए हैं। कंपनी ने इसके साइकिल पार्ट्स को समान रखा है। इसके अलावा दोनों बाइक्स के सस्पेंशन, ब्रेक्स और इंजन को मौजूदा थंडरबर्ड 350 और 500 जैसा ही रखा है।

 कितने कलर्स में: रॉयल एनफील्ड ने थंडरबर्ड 350X और 500X को चार नए कलर्स में पेश किया है ये कलर्स क्रमशः ड्रिफ्ट ब्लू, गेटावे ऑरेंज, रोविंग रेड और व्हिम्सिकल व्हाइट हैं। यूथ को ध्यान में रखते हुए ये कलर्स शामिल किये हैं।
इंजन: थंडरबर्ड 350X और 500X के इंजन में किसी भी तरह का कोई बदलाव नहीं किया है, थंडरबर्ड 350X में 346cc सिंगल सिलेंडर, एयर कूल्ड इंजन दिया है। यह इंजन 5,250 rpm पर 19.8bhp की पावर और 4,000rpm पर 28Nm का टॉर्क जनरेट करता है। जबकि थंडरबर्ड 500X में 499cc का सिंगल-सिलेंडर इंजन दिया है। यह इंजन 5,250 rpm पर 27.2bhp की पावर और 4,000rpm पर 41.3Nm का टॉर्क जनरेट करता है। दोनों बाइक के इंजन 5 स्पीड गियरबॉक्स से लैस हैं। थंडरबर्ड 350X का कर्ब वजन 195kg है जबकि थंडरबर्ड 500X का वजन 197kg है।

ड्यूल डिस्क ब्रेक: सेफ्टी के लिए दोनों बाइक्स के फ्रंट टायर में 280mm का डिस्क ब्रेक तथा रियर टायर में 240mm का डिस्क ब्रेक लगा है। लेकिन यहां पर दोनों ही बाइक्स में एंटी लॉक ब्रेकिंग की कमी महसूस होती है

SBI ने होली पर दिया लोगो को ये खास तोहफा, फिक्स डिपॉजिट पर मिलेगा 0.50 फीसदी ज्यादा ब्याज

कंपनी से जब इस बारे में पूछा गया तो उन्होंने बताया कि 2019 से जब देश में एबीएस स्टैण्डर्ड हो जायेगा तब हमारी बाइक्स में भी एबीएस फीचर देखने को मिलेगा

क्या खरीदनी चाइये नई थंडरबर्ड ?

थंडरबर्ड 350X और 500X मौजूदा थंडरबर्ड से थोड़ी एडवांस्ड और फ्रेश है, कुछ फीचर्स इनमें नए देखने को मिल्त्ये हैं लेकिन उसके लिए आपको 8000 रुपये भी ज्यादा देने होंगे, ऐसे में अगर आप कुछ नया और चाहते हैं तो आप इन बाइक्स के साथ जा सकते हैं, लॉन्ग राइड के लिए ये बाइक्स अच्छा ऑप्शन साबित हो सकती हैं।

Back to top button