जानिए 31 मार्च को क्या कहती है आपकी राशि, कैसा रहेगा आपका दिन

।।आज का पञ्चाङ्ग।।
आप सभी का मंगल हो
31 मार्च दिन शनिवार
ऋतु-बसंत
माह -चैत्र
पक्ष-शुक्ल
तिथि-पूर्णिमा
सूर्य-उत्तरायण
सूर्योदय-05:50
सूर्यास्त-06:10
राहूकाल(अशुभसमय)प्रातः
09:00 से 10:30 तक
दिशाशूल-पूर्व
शुभदिशा-पश्चिम
अमृतमुहूर्त-दोपहर 03:30 से 05:00 बजे तक
।।आज का राशिफल।।
मेष:-
आज आपको व्यापर में शुभता मिलेगी । मेष राशि के लोग आज आप अपने काम में इतना ध्यान दें जितना आप 1 महीने में देते हैं आपको अवश्य लाभ होगा । पुराने मित्र व संबंधियों से मुलाकात होगी। मान बढ़ेगा। शारीरिक कष्ट संभव है। कार्यों में विलंब से चिंता होगी।
राशिरत्न:-मूँगा
वृष:-
अब आपके धीरे धीरे भाग्योन्नति के प्रयास सफल रहेंगे। वाहन धीरे चलाएं । व्यावसायिक यात्रा सफल रहेगी। नौकरी में अधिकार वृद्धि होगी। आलस्य न करें। आज का काम कल पर ना छोड़े जो आपने प्लानिंग किया हुआ है पहले उसे अवश्य पूरा करें।
राशिरत्न:-हीरा,ओपल
मिथुन:-
आज व्यर्थ के खर्च में वृद्धि होगी। अपेक्षाकृत कार्यों में विलंब होगा। लेन-देन में सावधानी रखें। जोखिम न लें। आवास संबंधी समस्या हल होगी। यात्रा से यश कीर्ति मिल सकती है। शैक्षिक कार्यों में मन निरत रहेगा।
राशिरत्न:-पन्ना
कर्क:-
आज व्यापार को लेकर भय, व चिंता का वातावरण बन सकता है। लाभ के अवसर बढ़ेंगे। बकाया धन वसूल हो सकेगा। यात्रा सुखद होगी। सोचे काम समय पर नहीं हो पाएंगे।विरोधियों का सामना करना पड़ सकता है।
राशिरत्न:-मोती
सिंह:-
आज व्यवसाय में आर्थिक उन्नति की योजना बन सकेगी। आज आप कुछ सीखने जा रहे हैं तो आपके लिए बहुत ही उत्तम दिन है । टेंशन को अपने दिमाग से बिल्कुल हटा दें । कार्यपद्धति में सुधार होगा। मान-सम्मान मिलेगा। वस्तुएं संभालकर रखें। व्यावसायिक चिंता रहेगी।
राशिरत्न:-माणिक्य
कन्या:-
आज आपकी धर्म-कर्म में रुचि विशेष रहेगी। कोर्ट व कचहरी के कार्य सफल रहेंगे। व्यापार के माध्यम से धनार्जन होगा। दैनिक कार्यों में व्यस्तता रहेगी। शायं काल तक धन का लाभ होगा। परिवार में प्रसन्नता का वातावरण रहेगा। कृषि कार्यों में सावधान रहें।
राशिरत्न:-पन्ना
तुला:-
तुला राशि के व्यक्ति आज किसी प्रकार की टेंशन को अपने ऊपर हावी ना होने दें। वाहन धीरे चलाएं। बिजनेस में आपको लाभ होगा और विद्यार्थी वर्ग पढ़ते समय पानी अपने पास रखें। व्यक्ति विशेष से धयिग मिलेगा। व्यापर भी मिला जुला कर सामान्य ही रहेगा।
राशिरत्न:- हीरा,ओपल
वृश्चिक:-
आज व्यसपर तथा परिवार दोनों में अनुकूलता रहेगी। कानूनी अड़चन दूर होगी। धन प्राप्ति सुगम होगी। परिवार की चिंता का स्थायी समाधान हो सकेगा। कार्यपद्धति में विश्वसनीयता बनाएं रखें।यात्रा से हानि है।
राशिरत्न:-मूँगा
धनु:-
आज आपकी भूमि व भवन संबंधी बाधा दूर हो सकेगी, उन्नति के मार्ग प्रशस्त होंगे। आय में वृद्धि होगी। क्रोध न करें। रुका धन मिलने से मन हर्षित हो सकेगा।शैक्षिक कार्यों में विरोधियों का सामना करना पड़ सकता है।
राशिरत्न:-पुखराज
मकर:-
आज आपका स्वास्थ्य प्रभावित रह सकता है। पार्टी व पिकनिक का आनंद मिल सकेगा। विद्यार्थी वर्ग सफलता हासिल कर सकेंगे। पारिवारिक लाभ होगा। राज्यपक्ष से अनुकूलता के के योग हैं।
राशिरत्न:-नीलम
कुंभ:-
आज नौकरी व व्यवसाय में अधिक भागदौड़ रह सकती है। दु:खद समाचार मिल सकता है। विवाद से क्लेश से दूरी रखें,व्यर्थ के झंझटों में न पड़ें। धैर्य रखें।संतान पक्ष से प्रगति संभव है। यात्रा के कष्टकारी योग बन सकते है।
राशिरत्न:-नीलम
मीन:-
असज आपने वाणी पर नियंत्रण रखें। यात्रा सफल रहेगी। मेहनत का फल पूरा मिलेगा। प्रतिष्ठा बढ़ेगी। टेंशन फ्री हो जावें , नई योजनाओं की शुरुआत होगी।अभूत पूर्व धन का लाभ संम्भ है।
राशिरत्न:-पुखराज
।।आज के दिन का विशेष महत्व।।
1 आज बसंत ऋतु चैत्र माह पूर्णिमा तिथि है।
2 आज स्नान दान की पूर्णिमा है व दक्षिण भारत में हनुमत जन्मोत्सव भी है।
।।प्रेरणादाई छंद।।
उपजा जब ग्याना प्रभु मुसकाना चरित बहुत बिधि कीन्ह चहै।
कहि कथा सुहाई मातु बुझाई जेहि प्रकार सुत प्रेम लहै।।
अर्थ:-गोस्वामी तुलसीदास जी वर्णन करते हैं कि माता कौशल्या को जब पूर्ण विश्वास हो गया कि ये परमात्मा ही है जो मुझे माता का सौभाग्य देने आए है, यह जब ज्ञान हुवा तो प्रभू को हँसी आ गई।जब भगवान हसे तो समझो माया का विस्तार होने लगता है,तब प्रभू ने माँ को बताया कि माँ तुम पूर्व ने मनु शतरूपा ,कश्यप अदिति कैसे हुवे,रावण के पूर्व जन्म का प्रसंग, व नारद आदि का श्राप सब माता को बताया व बहुत प्रकार के चरित्रों को करने का निमित्त समझाया यहीं माता कौशल्या को उनके पुत्र के रूप में स्वयंअवतार लेने का हेतु बताया।
।।इति शुभम्।।
।।आचार्य स्वमी विवेकानन्द।।
।।सरस् श्रीरामकथा, व श्रीमद्भागवत कथा व्यास व ज्योतिर्विद।।
।।श्री अयोध्या धाम।।
संपर्क सूत्र-9044741252

Back to top button