जानिए 02 जनवरी 2021 का राशिफल और क्या कहते हैं आज आपके सितारे

12 राशियों में से हर व्यक्ति की अलग राशि होती है, जिसकी मदद से व्यक्ति यह जान सकता है कि उसका आज का दिन कैसा होगा? ज्योतिष में ग्रहों की चाल से शुभ और अशुभ घड़ियां बनती हैं, जो हमारे जीवन को प्रभावित करती हैं। अगर आपकी राशि के बारे में आज का दिन अच्छा है, तो आप उसे सेलिब्रेट कर सकते हैं, वहीं अगर आज का दिन आपके लिए खराब है तो आप पंडित जी के दिए गए सुझावों को अपनाकर कुछ अच्छा कर सकते हैं।

पढ़े आज का पंचांग

दिन: शनिवार, पौष मास, कृष्ण पक्ष, तृतीया का राशिफल।

आज का राहुकाल: प्रात: 09:00 बजे से 10:30 बजे तक।

आज का दिशाशूल: पूर्व।

आज का पर्व एवं त्योहार: गणेश चतुर्थी।

आज की भद्रा: प्रात: 09 बजकर के 10 मिनट तक।

राशिफल

मेष: शुक्र का परिवर्तन आपके लिए सुखद होगा। दांपत्य जीवन सुखमय होगा। दूसरे से सहयोग लेने में सफलता मिलेगी, लेकिन केमद्रुम योग मन को अशांत करेगा।

वृष: शुक्र का परिवर्तन स्वास्थ्य को प्रभावित करेगा। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहने की आवश्यकता है। वाद-विवाद से बचें। जीवनसाथी का सहयोग एवं सानिध्य मिलेगा।

मिथुन: शुक्र के परिवर्तन से संतान सुख में वृद्धि होगी। पारिवारिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी, लेकिन उच्च अधिकारी या पिता से तनाव मिल सकता है। वाणी पर संयम रखना जरूरी है।

कर्क: शुक्र का परिवर्तन पारिवारिक सुख में व्यवधान देगा। शिक्षा प्रतियोगिता के क्षेत्र में और अधिक परिश्रम करना होगा। शासन सत्ता से सहयोग लेने में सफलता मिलेगी।

सिंह: शक्र का परिवर्तन संतान के दायित्व की पूर्ति करने में सहायक होगा। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। उपहार या सम्मान में वृद्धि होगी। रचनात्मक कार्यों में सफलता मिलेगी।

कन्या: शिक्षा प्रतियोगिता के क्षेत्र में सफलता मिलेगी। चल या अचल संपत्ति में वृद्धि होगी। रिश्तों में मधुरता आएगी। पारिवारिक जीवन सुखमय होगा। दायित्व की पूर्ति होगी।

तुला: शुक्र का परिवर्तन निजी सुख में वृद्धि कराएगा। उपहार या सम्मान का लाभ मिलेगा। शासन सत्ता का सहयोग मिलेगा। किसी कार्य के संपन्न होने से आत्मविश्वास बढ़ेगा।

वृश्चिक: शुक्र का परिवर्तन आर्थिक स्थिति में सुधार लाएगा। गृह उपयोगी वस्तुओं में वृद्धि होगी। रचनात्मक प्रयास फलीभूत होगें। पिता अथवा धर्मगुरु का सहयोग मिलेगा।

आज से बदल गए हैं ये 9 बड़े नियम, आपकी जिंदगी पर पड़ेगा सीधा असर

धनु: चली आ रही समस्या पर शुक्र नियंत्रण करेगा। बहुप्रतिक्षित कार्य के संपन्न होने से आत्मसम्मान में वृद्धि होगी। शिक्षा प्रतियोगिता के क्षेत्र में प्रयास सार्थक होगा।

मकर: शुक्र का परिवर्तन संतान या पिता से मतभेद करा सकता है। संयम बरतें। व्यर्थ की उलझनें व तनाव मिल सकता है। दूध की बनी हुई वस्तुओं का दान करें।

कुंभ: शुक्र का परिवर्तन शिक्षा प्रतियोगिता के लिए उत्तम होगा। संतान के दायित्व की पूर्ति होगी। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। शासन सत्ता से आपेक्षित सहयोग मिलेगा।

मीन: शुक्र का परिवर्तन पद, प्रतिष्ठा में वृद्धि कराएगा। प्रमोशन की दिशा में सफलता देगा। रचनात्मक प्रयास फलीभूत होंगे। आर्थिक मामलों में आशातीत सुधार होगा।

Back to top button