गर्मी के मौसम में Boating का मजा लेना है तो जाएं इन Destinations पर
गर्मी के मौसम में बोटिंग करने का मजा ही कुछ और होता है, अगर आप भी बोटिंग के शौकीन हैं तो आप इन जगहों पर जाकर बोटिंग का भरपूर मजा ले सकते हैं। ये झीलें बहुत ही खूबसूरत हैं और यहां आकर पर्यटक बोटिंग के माध्यम से इन झीलों की सुंदरता को अपने कैमरे में कैद कर लेते हैं आइए आपको बताते हैं इनके बारे में….
डल झील :-
श्रीनगर की शांत डल झील हर किसी का ध्यान अपनी और खींचती है, आप यहां आकर बोटिंग का भरपूर मजा ले सकते हैं।
नक्की झील :-
माउंट आबू की नक्की झील में बोटिंग करने का एक अलग ही अनुभव है। बोटिंग करते हुए सैलानी इस जगह की सुंदरता का आनंद लेते हैं।
नैनी झील :-
नैनीताल का नाम नैनी झील के नाम पर ही रखा गय़ा है। यहां आप कई तरह की बोट का चुनाव कर सकते हैं। यह झील करीब 2 मील तक फैली हुई है। यहां काफी शांति है, इसलिए यहां आकार सैलानी काफी अच्छा महसूस करते हैं।