गमछे से लटकता मिला किसान का कई दिन पुराना शव, हत्या की आशंका

गोसाईंगंज के निजामपुर मझिगवां का मामला
दुर्गन्ध उठने से पड़ोसियों ने प्रधान को सूचना दी

लखनऊ। गोसाईंगंज के निजामपुर मझिगवां गांव में घर के कमरे में किसान नर सिंह (45)का कई दिन पुराना शव गमछे से लटका मिला। दुर्गन्ध उठने पर पड़ोसियों ने इसकी जानकारी ग्राम प्रधान को दी। इसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची और अन्दर दाखिल हुई। परिवारीजनों ने हत्या की आशंका जताते हुए जांच की मांग की है। पुलिस का कहना है पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
ये भी पढ़ें : गले में गमछा बांध डिप्टी सीएम के घर के बाहर पेड़ पर चढ़ा युवक
गोसाईंगंज के निजामपुर मझिगवां गांव निवासी भारत सिंह के बेटे नरसिंह उर्फ शैलू के घर से सुबह तेज दुर्गंध आ रही थी। घर का दरवाजा भिड़ा हुआ था। इस पर गांव वालों ने मकान में जाकर देखा तो सन्न रह गए। नर सिंह का शव गमछे से छत में हुक से लटक रहा था। शव में कीड़े रेंग रहे थे। ग्राम प्रधान हनुमान की सूचना पर पुलिस पहुंची। पुलिस ने कमरे से सीरिंज, नशीले इंजेक्शन व नशे का अन्य सामान मिला। पूछताछ में ग्रामीणों ने पुलिस को बताया कि नर सिंह स्मैक पीने का लती था। ग्रामीणों का कहना है नशे की हालत में वह अक्सर पत्नी से मारपीट करता था। ग्रामीणों का कहना है दस दिन पहले नर सिंह ने अपनी पत्नी नर सिंह की पिटाई की थी। इसके बाद वह अपनी बेटी वंदना और नेहा को लेकर उन्नाव स्थित मायके चली गई थी।
फर्श पर मिला खून के धब्बे, हत्या की आशंका
कमरे के फर्श पर खून के धब्बे थे। परिवारीजनों ने खून देखकर हत्या की आशंका जताते हुए जांच की मांग की है। गांव में यह भी चर्चा है कि नर सिंह स्मैक पीने के साथ-साथ स्मैक की पुडिय़ा बेचने का कारोबार भी करता था। उसके घर पर स्मैकियों का भी आना-जाना लगा रहा था। वहीं, डॉक्टरों का कहना है पोस्टमार्टम रिपोर्ट में हैंगिग आया है। हालांकि डॉक्टरों ने उसका विसरा भी सुरक्षित कर लिया है।
The post गमछे से लटकता मिला किसान का कई दिन पुराना शव, हत्या की आशंका appeared first on .

Back to top button