क्या आप लड़कियों को घूरते हैं…तो हो जाइए सावधान !

1443938486shirt-300x224क्या आप लड़कियों को घूरते हैं…अगर हां तो अब सावधान हो जाइए। क्योंकि अगर अब आपने घूरा तो लड़की के कपड़ों का साइज बदल जाएगा। खास बात यह कि शरीर के जिस हिस्‍से को घूरेंगे उस हिस्‍से के कपड़े में कई तरह के बदलाव आना शुरू हो जाएंगे। इससे लड़कियां आसानी से उस इंसान को पकड़ सकेंगी। जी हां, यह सच है। एक फैशन डिजाइनर ने ऐसा लेडीज टॉप व अन्‍य ड्रेस तैयार की है जिसमें कई तरह के गैजेट और ऐसे फाइबर लगे हैं। ये इंसान के घूरने पर फैलते और सिकुड़ते हैं। ऐसा लगता है कि वह भी वापस घूर रहे हैं।

लगा होता है सीक्रेट कैमरा और माइक्रोकंट्रोलर

डेलीमेल में छपी खबर के मुताबिक इसके नीचे एक सीक्रेट कैमरा और माइक्रोकंट्रोलर भी लगा होता है जिसे इस तरह से बनाया गया है ताकि वह यह बता सके कि घूरने वाला पुरुष है या महिला। उसकी उम्र क्या है। वह किस दिशा में देख रहा है। इससे इस कपड़े को पहनने वाले इंसान को भी पता चल जाता है कि दूसरा व्यक्ति कहां से घूर रहा है। यह कपड़ा जल्‍द ही बाजार में आने जा रहा है।

3डी प्रिंटिग से बना है यह टॉप

यह पहला ऐसा कपड़ा नहीं है जो अपने आसपास की स्थिति के हिसाब से बदलता हो। चीन के एक फैशन डिजाइनर यिन गाओ ने भी ऐसा कपड़ा बनाया था जिसमें बत्तियां जलने लगती हैं जब कोई उसकी तरफ देखता है। लेकिन बेहनाज फराही नाम की डिजाइनर द्वारा बनाया गया यह कपड़ा 3डी प्रिंटिंग के साथ बना है। इससे पहले भी फराही ने ऐसा हेलमेट और कॉलर बनाया था जो 3डी प्रिंटिंग से बना था।

 

 

Back to top button