कोरोना काल में बेहद खास हैं ये सोने का मास्क, खासियत जानकर दंग रह जायेंगे आप

इस समय कोरोना वायरस ने सभी को हैरान परेशान किया है। वहीं इसके कारण लोगों को मास्क लगना पड़ रहा है और यह अब आम जीवन का हिस्सा बन चुका है। इसे पहनना जरूरी है। आप देख रहे होंगे इन दिनों मास्क भी बाजार में तरह-तरह के मिल रहे हैं। इसके अलावा हर फंक्शन के लिए अलग-अलग तरह के मास्क बनाये जा रहे हैं। शादी के लिए अलग, पार्टी के लिए अलग, रिसेप्शन के लिए अलग। अब हाल ही में जिस मास्क के बारे में हम आपको बताने जा रहे हैं उसके बारे में जानने के बाद आपके होश ही उड़ जाएंगे।

इसी क्रम में पुणे के रांका ज्वेलर्स ने शादी के दौरान दुल्हन के लिए एक बेहद ही खास तरह का सोने मास्क बनाया है। इस सोने की मास्क की कीमत 6.5 लाख रुपए है। इसका वजन 124 ग्राम है। इसे कोरोना के संकट में मास्क और नेकलेस की तरह पहना जा सकता है। इस मास्क कम नेकलेस को एन-95 मास्क पर स्टिच किया गया है। यह एक नेकलेस चोकर है। 25 दिनों बाद इसे धोकर दोबारा पहना जा सकता है।

इसे कुछ इस तरह से डिजाइन किया गया है कि अगर मास्क खराब हो जाए तो दूसरे मास्क पर इसे आसानी से लगाया जा सकता है। इसके अलावा डिजाइनर ने बताया कि इसे डिजाइन करने और बनाने में दो से तीन हफ्तों का समय लगा। जी दरअसल इसके लिए तुर्की से खास तौर पर डाई मंगवाई गई थी।

Back to top button