काजोल और बेटी न्यासा के कोरोना पॉजिटिव होने की खबर, अजय देवगन ने बताई ये बात

पूरी दुनिया इस समय कोरोना वायरस के खिलाफ जंग लड़ रही है। कई सेलिब्रिटी भी इसकी चपेट में आ चुके हैं। पूरी दुनिया में इसे लेकर डर का माहौल बना हुआ है, जिसे लेकर सरकार लोगों से सावधानी बरतने और सजग रहने की अपील कर रही है और लोगों में जागरूकता फैला रही है।
वहीं इन सब के बीच सोशल मीडिया पर एक बड़ी खबर सामने आई कि बॉलीवुड की मशहूर अभिनेत्री काजोल और उनकी बेटी न्यासा कोरोना पॉजिटिव है। जिसके बाद उनके प्रशंसकों में एक कौतुहल सा मच गया और वह काजोल और न्यासा का हाल चल जानने के लिए उतावले होने लगे।

जिसके बाद अभिनेता अजय देवगन सामने आये और उन्होंने सोशल मीडिया के माध्यम से प्रशंसकों को बताया कि काजोल और न्यासा के कोरोना पॉजिटिव होने कि खबर मात्र अफवाह है और कुछ नहीं।
अजय देवगन ने ट्वीट किया -‘पूछने के लिए शुक्रिया। काजोल और न्यासा बिल्कुल ठीक हैं। उनकी सेहत को लेकर चल रही खबर बेबुनियाद, झूठी और आधारहीन हैं!’
अजय देवगन और काजोल की बेटी न्यासा सिंगापुर में पढ़ाई करती हैं, लेकिन कुछ समय पहले वहां के प्रशिक्षण संस्थानों में भी कोरोना वायरस के कारण छुट्टी कर दी गई थी। इसके बाद न्यासा सिंगापुर से वापस भारत लौट आई और काजोल उन्हें लेने एयरपोर्ट गई थी। उनकी तस्वीरें भी मीडिया में आई थी, लेकिन इसी के बाद काजोल और न्यासा के कोरोना पॉजिटिव होने की झूठी खबर भी उड़ी थी।
फिलहाल अजय देवगन और काजोल मुंबई में ही अपने घर पर अपने दोनों बच्चों न्यासा और युग के साथ समय बिता रहे हैं। वहीं अजय देवगन और काजोल की फिल्म ‘तानाजी द अनसंग वॉरियर’ इसी साल रिलीज हुई है।

Back to top button