ओलम्पिक पर पड़ी कोरोना की मार, टला

स्पेशल डेस्क
कोरोना वायरस की चपेट में पूरी दुनिया है। ऐसे में खेलों के सबसे बड़े महाकुंभ को भी आखिरकार टाल दिया गया है। पिछले कई दिनों से चले आ रहे कयासों के बीच आखिरकार सोमवार को अंतरराष्ट्रीय ओलम्पिक संघ ने टोक्यो ओलंपिक को अगले साल तक के लिए टाल देने का फैसला किया है। कोविड-19 के प्रकोप के कारण ओलम्पिक पर पहले से ही खतरा मंडरा रहा था। इस वजह से अमेरिका, कनाडा, ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड ने पहले इस खेल से किनारा कर लिया था।
बता दें कि ओलंपिक खेलों का आयोजन 24 जुलाई से नौ अगस्त 2020 के बीच होना था। कोरोना वायरस की वजह से विश्व में अभी तक 17,000 से ज्यादा लोगों की मौत हो चुकी है।

चीन से निकला कोरोना वायरस अब भी पूरी दुनिया में कहर बरपा रहा। यूरोप के कई देशों में कोरोना वायरस तेजी से फैल रहा है। ओलम्पिक को लेकर पिछले कई दिनों से कयास लगाये जा रहे थे।
ओलम्पिक टालने को लेकर जापान के पीएम शिंजे आबे ने कहा है कि उन्होंने अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक समिति से खेलों को एक साल के लिए टालने की अपील की थी। अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक समिति ने मान लिया और कहा है कि और खेलों के महाकुंभ को एक साल के लिए टालने का फैसला किया।
शिंजो आबे ने आईओसी अध्यक्ष थामस बाक से बातचीत के बाद कहा, ‘मैंने टोक्यो ओलंपिक खेलों को एक साल के लिए स्थगित करने की पेशकश की और अध्यक्ष बाक ने इस पर सहमति जताई।
बता दें कि जापान में टोक्यो ओलम्पिक की तैयारी जोरों पर चल रही थी। इतना ही नहीं बड़ी संख्या में टिकट भी बिक गए थे। हालांकि दुनिया कई धाकड़ खिलाड़ी भी कोरोना वायरस की वजह से ओलम्पिक से भी किनारा कर चुके हैं।
 

Back to top button