इस देश में लड़कों के लिए सोमवार का दिन होता हैं लकी, वजह जानकर आपके उड़ जाएंगे होश

सोमवार का दिन बड़ा कष्टकारी होता है। रविवार के आलस भरे दिन के बाद स्कूल जाने वाले बच्चों से लेकर दफ्तर और दुकान जाने वाले लोगों तक शायद ही कोई इस दिन को पसंद करता हो। खासकर सोमवार की सुबह सबसे पीड़ादायक होती है, पता ही नहीं चलता कि रविवार की रात कब बीत गई। लेकिन दुनिया में कुछ जगह ऐसी भी हैं जहां सोमवार किसी उत्सव से कम नहीं होता है। यहां सोमवार को लड़कों को खास छूट दी जाती है।इस देश में लड़कों के लिए सोमवार का दिन होता हैं लकी, वजह जानकर आपके उड़ जाएंगे होश
बात हो रही है मध्य यूरोपीय देशों की। पोलैंड, चेक गणराज्य और पूर्वीय यूरोप के देश यूक्रेन में एक खास सोमवार को छूट दी जाती है। इस दिन लड़के अपनी पसंदीदा लड़की को सिर से लेकर पैर तक भीगा सकते हैं। इसके पीछे का कारण बड़ा दिलचस्प है।

इन देशों में ईसाई धर्म अपनाने के बाद वेट मंडे (गीला सोमवार पर्व) मनाने का चलन शुरू हो गया। ईस्टर के सोमवार के दिन यहां लोग एक दूसरे पर पानी फेंकते हैं। ऐसा कहा जाता है कि इस एक दूसरे पर पानी डालने से पाप धुल जाते हैं। लेकिन एक खास वजह है जिसके कारण लड़कों को यह छूट दी जाती है।

दरअसल मूल परंपरा ये है कि यदि गांव या इलाके की सबसे खूबसूरत लड़की को कोई लड़का पानी से भिगोते हैं और वह लड़की इसका विरोध नहीं करती है तो आपके पाप मिट जाएंगे। लेकिन समय के साथ परंपरा में भी बदलाव हो गया है। अब लड़के किसी भी लड़की को पानी से भिगो देते हैं। कई बार तो छीना झपटी में बाल्टियां गिर जाती हैं और कार के शीशे तक टूट जाते हैं। ऐसा नहीं है कि सिर्फ लड़कों को ये मौका मिलता है, लड़कियों को भी पाप धोने का अवसर दिया जाता है। लेकिन उसके लिए अलग दिन तय है।

इस्टर में मंगलवार का दिन लड़कियों के लिए तय है। वो चाहें तो लड़कों को भिगोकर पापों से मुक्ति पा सकती हैं लेकिन अमूमन ऐसा होता नहीं है। सोमवार के दिन ही लड़के और लड़कियां एक दूसरे पर पानी फेंक कर इस त्योहार को मना लेते हैं।

Back to top button