इन देशों में घूमने जाएं तो जरूर देखें गांधी जी के ये 7 स्टैचू

विदेशों की खूबसूरत वादियों, पहाड़ों और समंदर के तटों से अलग कुछ देखने का मन है, एक अलग एक्सपीरियंस के साथ ट्रैवल करना चाहते हैं तो इन जगहों पर आएं। पूरी जिंदगी देश के लिए लड़ने वाले गांधी जी के इन जगहों पर स्टैचू देखकर आश्चर्य के साथ ही गर्व भी होगा, क्योंकि इन जगहों पर गांधी जी को कई बार अपमान का सामना करना पड़ा था।
 इन देशों में घूमने जाएं तो जरूर देखें गांधी जी के ये 7 स्टैचू
जोहानिसबर्ग, साउथ अफ्रीका
जोहानिसबर्ग में गांधी की यह मूर्ति शहर के बीचोंबीच गांधी स्क्वेयर पर स्थित है। माना जाता है कि यह दुनिया में गांधी की एकमात्र प्रतिमा है, जिसमें उन्हें वकील के तौर पर दिखाया गया है। वह कोर्ट में पहने जाने वाले कपड़े पहने हुए हैं। उन्होंने यहां लॉ की प्रैक्टिस की थी। इस कारण जगह का नामकरण उनके नाम पर किया गया है। बता दें कि महात्मा गांधी 1893 में साउथ अफ्रीका गए थे। वह 1903-14 तक जोहानिसबर्ग में रुके थे।
Back to top button