आर्थिक राशिफल 07 अगस्त: जानिए, पैसो के मामले में कैसा रहेगा आज का दिन

मेष:

आज आपको अजनबी लोगों का सहयोग मिल सकता है। परिश्रम की आवश्यकता है। आपके सक्रिय हुए विरोधी भी परास्त होंगे। निर्माण कार्य की आवश्यकता महसूस होगी।आर्थिक राशिफल 07 अगस्त: जानिए, पैसो के मामले में कैसा रहेगा आज का दिन

वृषभ:

कुछ आर्थिक और पारिवारिक संकोच रहेंगे। अधिक उत्साह और तत्परता से कार्य बिगड़ सकता है। अनावश्यक शंकाओं से बचें। गलत तरीके से धन अर्जित न करें।

मिथुन:

पारिवारिक विषमताएं सिर उठा सकती हैं। मान सम्मान भी बढ़ेगा और अप्रत्याशित लाभ की प्राप्ति भी होगी। आर्थिक लेन-देन में सावधानी बरतें।

कर्क:

परिश्रम के बाद वांछित लाभ होगा। दूर की यात्रा भी करनी पड़ सकती है। मानसिक परेशानी के चलते मन कुंठाग्रस्त रहेगा। कुछ अधूरे कार्य आपको निपटाने होंगे।

सिंह:

खर्च पर नियंत्रण रखना जरूरी है। व्यापार व व्यवसाय से संबंधित कईं अनुभव होंगे। व्यापार व व्यवसाय से जुड़े जातकों की विभिन्न क्षेत्रों में साख बढ़ेगी।

कन्या:

उत्सव व त्योहार में सम्मिलित होने के अवसर प्राप्त होंगे। अच्छे भोजन से स्वास्थ्य में वृद्धि होगी। शुभ समाचार का आना लगातार जारी रहेगा इसलिए वही कार्य करें जिसके बनने की उम्मीद हो।

तुला:

कार्यक्षेत्र में आपकी धाक जमेगी व एक के बाद एक मामले सुलझते जाएंगे। स्वास्थ्य प्रभावित होने से कार्यक्षेत्र में अस्थिरता हो सकती है। समय के अनुसार चलने से आप उन्नति करेंगे वरना समय आपको पीछे छोड़ देगा।

वृश्चिक:

जटिल कार्यों का निष्पादन होगा और लाभदायक उपक्रमों का संचालन भी होगा। पड़ोसियों के कारण कुछ परेशानी हो सकती है।

धनु:

वाहन और आवास संबंधी समस्याएं सिर उठा सकती हैं। शुभ संदेश आने से उत्साह बढ़ेगा और मित्रों का सहयोग भी प्राप्त होगा। पर्याप्त धन संपदा हाथ में होने के बावजूद कुछ पारिवारिक अशांति रहेगी।

मकर:

पराक्रम भाव और पुरुषार्थ की योजनाएं बनेंगी और मित्रों का सहयोग बना रहेगा। किसी चल या अचल संपत्ति का विवाद निपटाना आवश्यक होगा। पारिवारिक व्यवस्था बनाने में व्यस्त रहेंगे। सोचे हुए कार्य सफल होंगे।

कुंभ:

किसी पर व्यर्थ के संदेह और तर्क वितर्क में समय और धन की हानि होगी। नियोजित कार्यक्रम भी सफल होंगे और आर्थिक लाभ का सुअवसर भी आएगा। पितृपक्ष से लाभ की आशा रहेगी।

मीन:

लाभकारी समय है, युक्ति और व्यवहार से सब कुछ पा सकते हैं। जटिलताएं खत्म होंगी और विरोधी भी परास्त होंगे। जीवनसाथी से आर्थिक कारणों से दूरी हो सकती है।

Back to top button