आज होलिका की आग में जलेगा आतंकी मसूद अजहर, PUBG गेम का भी होगा दहन

लखनऊ: देशभर में होली के त्यौहार की तैयारियां जोरो पर चल रही है। रंगों के इस त्यौहार में आज पूरे देशभर में होलिका दहन का कार्यक्रम किया जाएगा। वहीं मुंबई में होलिका दहन कुछ खास अंदाज में किया जा रहा है।
होलिका दहन की तैयारियों के बीच मुंबई के वर्ली इलाके में कुछ ऐसा हुआ है, जिसने हर किसी का ध्यान अपनी ओर खींचा है। वर्ली में होलिका के साथ आतंकी जैश-ए-मोहम्मद सरगना मसूद अजहर के पुतले को दहन किया जाएगा।
इस तरह के अनोखे होलिका दहन कार्यक्रम के आयोजकों का कहना है कि आतंकी मसूद अजहर के पुतले को जलाने का मकसद आतंक को इस दुनिया से मिटाने का संदेश देना है। वहीं दूसरी तरफ मुंबई में PUBG गेम का भी पुतला बनाया गया है, जिसका दहन भी होलिका के साथ किया जाएगा।

Back to top button