हिमाचल प्रदेश के मंडी में नेशनल हाईवे नंबर 3 पर भूस्खलन होने के कारण यातायात रुकावट

हिमाचल प्रदेश के मंडी में नेशनल हाईवे नंबर 3 पर भूस्खलन होने के कारण यातायात रुक गया है. यह भूस्खलन बीती रात हुई बारिश होने के कारण हुआ. भूस्खलन होने के बाद मिट्टी और पत्थरों का मलबा सड़क पर फैल गया, जिससे नेशनल हाईवे नंबर 3 पूरी तरह से ठप हो गया. पर्यटकों और स्थानीय लोगों को ले जा रहे सैकड़ों वाहन राष्ट्रीय राजमार्ग पर फंसे हुए हैं. सड़क के दोनों ओर गाड़ियों की लंबी कतारें लग गई.
सूचना पाकर मौके पर पहुंचे बचाव दल ने मलबे को सड़क हटाने का काम शुरू कर दिया है. मौके पर लोगों की भीड़ लग गई. यह पहला मौका नहीं जब हिमाचल के किसी इलाके में भूस्खलन होने से यातायात अवरुद्ध हुआ हो. गौरतलब है कि 22 जुलाई को हिमाचल प्रदेश में भूस्खलन के बाद कन्नूर जिले से संपर्क टूट गया था.
तब भी भारी बारिश के बाद भूस्खलन हुआ था. यह भूस्खलन शिमला से 200 किलोमीटर दूर भावनगर के पास हुआ था.
18 जुलाई को यहां सोलन के परवाणू में बारिश के चलते विश्व धरोहर में शामिल कालका-शिमला हेरिटेज ट्रैक पर भारी भूस्खलन हुआ था. इसके चलते बड़ी मात्रा में मलबा ट्रैक पर आ गया. भूस्खलन के बाद ट्रैक बड़े नाले में तब्दील हो गया था.





