हिज्ब ने BJP नेता काे दी जान से मारने की धमकी, पुलिस छानबीन में जुटी

कश्मीर में निकाय चुनावों के बहिष्कार के फरमान के बेअसर होने से हताश आतंकी संगठन हिजबुल मुजाहिदीन ने बुधवार को सोशल मीडिया पर एक भाजपा नेता की तस्वीर को वायरल कर उन्हें जान से मारने की धमकी दी है। फिलहालपुलिस इस मामले की छानबीन कर रही है।हिज्ब ने BJP नेता काे दी जान से मारने की धमकी, पुलिस छानबीन में जुटी

यह धमकी भारतीय जनता युवा मोर्चा के उपाध्यक्ष एजाज हुसैन पुत्र गुलाम मोहम्मद राथर को मिली है। वह पंथाचौक के साथ सटी जाफरान कालौनी में रहते हैं। श्रीनगर के लिए हिज्ब के स्वयंभू डीविजनल कमांडर अबु उमैर अल हिज्बी ने सोशल मीडिया पर एजाज हुसैन की तस्वीर को शेयर किया है। उन्हें भाजपा से पूरी तरह नाता तोड़ने का फरमान सुनाया है। आतंकी कमांडर ने कहा है कि अगर भाजपा समेत हिंदनवाज ने सियासत से नाता नहीं तोड़ा तो वह अपने अंजाम के लिए खुद जिम्मेदार होंगे।

Back to top button