हिजबुल का ऑडियो वायरल, सेना और भारत के खिलाफ उगला जहर

कश्मीर में मारे गए आतंकियों को लेकर हिजबुल और अल बदर की तरफ से एक संदेश वायरल किया गया है। जिसे ऑडियो और वीडियो के रूप में सोशल मीडिया पर अपलोड किया गया है। एक वीडियो हिजबुल मुजाहिदीन का है और दूसरा अल बदर के चीफ ऑपरेशन कमांडर बुरहान हमजा का है।
दोनों ही संदेश में आतंकी भारतीय सेना और भारत के खिलाफ जहर उगल रहे हैं। खुद को पाकिस्तान और अलगाववादियों के साथ होने की बात कह रहे हैं। यह भी कह रह हैं कि आतंकियों की मौत का कारण कुछ मुखबिर बन रहे हैं, जिसमें कुछ एसपीओ और कुछ और लोग शामिल हैं। ऐसे लोगों को नहीं छोड़ा जाएगा।





