हाथरस में हुआ बड़ा हादसा, ट्रेन की चपेट में आने से 4 लोगों की हुई मौत

हाथरस। कोहरे की वजह से हुए हादसे में चार लोगों की मौत हो गई है। मरने वालों में तीन लोग एक ही परिवार के बताए जा रहे हैं। हाथरस जंक्शन क्षेत्र के गांव रामपुर से यह एक ही परिवार के 3 लोग एटा में अपने भाई से मिलने के लिए हाथरस रोड रेलवे स्टेशन पर ट्रेन पकड़ने जा रहे थे। जो की ट्रेन की चपेट में आ गए जिनकी मौके पर ही मौत हो गयी।
ये भी पढ़े :-गुरुग्राम में हुआ बड़ा हादसा , चार मंजिला इमारत ढही, इतने लोगों की फंसे होने की आशंका
परिवार वालों को जानकारी दी गयी। हादसे की जानकारी सुन परिवार में कोहराम मच गया। एक ही परिवार के 3 लोग बताए जा रहे है। जानकारी सुन परिवार में मातम छा आ गया। मृतकों में शेष कुमार पुत्र सुरेश चंद्र, ऋषभ पुत्र शेष कुमार, सवू पुत्री संजय शामिल है। एभी एक व्यक्ति की शिनाख्त के प्रयास जारी है। घटना की सूचना पर थाना पुलिस मौके पर पहुच गयी है।
ये भी पढ़े :-अवैध रेत खनन मामले में चंद्रकला से पूछताछ होगी आज, पहुंचेंगी ED ऑफिस 
घटना हाथरस जिले में हुई है। भरतपुर-बरेली रेलवे लाइन पर कोटा-पटना ट्रेन की चपेट में आने से 4 लोगों की मौत हो गई। यह हादसा घने कोहरे के चलते हुआ।

Back to top button