हरियाणा में कल से 5 दिन लू चलने का अलर्ट, फिर बढ़ेगी गर्मी

हरियाणा के मौसम में फिर बदलाव देखने को मिलेगा। पिछले दिनों से हो रही बारिश के बाद अब फिर गर्मी पड़ेगी। प्रदेश में राजस्थान से आनी वाली गर्म हवाओं से तापमान बढ़ेगा। कल से पांच दिन तक लू चलेगी। मौसम विभाग के मुताबिक कल से प्रदेश के कई हिस्सों में हीटवेव का असर देखने को मिलेगा। 18 और 19 मई को दक्षिण और पश्चिम हरियाणा के जिलों में लू चलने का अलर्ट जारी की गई है। मौसम विभाग के अनुसार आज पूरे हरियाणा में मौसम साफ रहेगा। इसके बाद लगातार तापमान में बढ़ोतरी होगी।
इन इलाकों में चलेगी लू
कल से हिसार, सिरसा, फतेहाबाद, भिवानी, चरखी दादरी और महेंद्रगढ़ समेत पश्चिमी जिलों में हीटवेव की स्थिति बन सकती है। वहीं 18 और 19 मई को लू का दायरा बढ़कर रोहतक, झज्जर, रेवाड़ी, गुरुग्राम, नूंह और पलवल तक पहुंचने की संभावना है। मौसम विभाग ने लोगों को दोपहर 12 से 3 बजे तक धूप में निकलने से बचने की सलाह दी है।
किसानों को दी गई ये सलाह
मौसम विभाग ने किसानों को अगले दो-तीन दिन मौसम को देखते हुए सावधानी बरतने की सलाह दी है। कपास की बुवाई फिलहाल टालने, पकी गेहूं और जौ की फसल की तुरंत कटाई-थ्रेशिंग करने और भूसे को सुरक्षित स्थान पर रखने की सलाह दी गई है।





