हर रोज़ संबंध बनाने के लिए कहता था पति, पत्नी ने दिया धक्का तो हो गई मौत…

अपराध का एक मामला हरियाणा के यमुनानगर से सामने आया है जो चौकाने वाला है. इस मामले में महिला के धक्का दे दिए जाने से उसके पति की मौत हो गई और धक्का लगने के बाद पति नीचे गिर गया. इस मामले में बताया जा रहा है पति के गिरते ही उसका सिर फर्श से टकरा गया और उसकी जान चली गई।

इस मामले में पुलिस ने महिला को हिरासत में लेकर मामले की जांच शुरू की है. वहीं सामने आई एक रिपोर्ट के मुताबिक़ पहले की गई पूछताछ में पत्नी ने पुलिस को बताया कि उसका पति हर रोज उसे संबंध बनाने के लिए मजबूर करता था और मना करने पर वह उसके साथ मारपीट करता था। वहीं इस मामले में महिला ने कहा कि इसी के कारण बीते बुधवार देर रात उनका झगड़ा हुआ और इस बीच पति उसे मारने पीटने लगा.
उसके बाद आगे महिला ने कहा, ”उसने अपना बचाव करते हुए ही पति को धक्का दिया और कमरे से बाहर चली गई और जब करीब एक घंटे बाद वह वापस कमरे में आई तो देखा कि पति खून से लथपथ फर्श पर पड़े हैं और उनकी मौत हो चुकी है.” इस मामले में पुलिस ने जांच शुरू कर दी है और जल्द ही सारा किस्सा सामने आ जाएगा.





