हम बताते है आपको कुकिंग के कुछ आसान टिप्स
हम आपको कुछ ऐसे टिप्स बताने जा रहे हैं, जिसकी मदद से आपकी कुकिंग मजेदार और आसान हो जाएगी. इसके साथ ही जो भी आपके इस कौशल को जानेगा वह वाह-वाह ही करेगा.

2-सूजी को हलवा बनाते समय उसमें एक बड़ा चम्मच बेसन का आटा मिलाना चाहिए. ऐसा करने से हलवा आसानी से तो बनेगा ही साथ ही इसका रंग और स्वाद इतना बढ़ जाता है कि कोई भी इसे देखकर खाये बिना नहीं रह सकता.
3-फ्रेंच फ्राइज के प्रति आपकी लालसा है, लेकिन इसका उपभोग करते समय आप तेल के बारे में सोचना बंद नहीं कर सकते? इस समस्या से बचने के लिए तलने से पहले आलू को उबाल लें. इससे आलू आसानी से बनाने के साथ-साथ तेल की खपत भी कम होगी.
4-अगर आप दूध को उबालते समय उसे छलकने से बचाना चाहते हैं, तो दूध को उबलने के लिए कम ताप पर और बर्तन के शीर्ष पर एक चम्मच को रखें. चम्मच दूध को छलकने से रोकती है.





