हनीमून स्टेज के खत्म होने के बाद कपल्स के बीच आते हैं ये बदलाव

किसी भी रोमांटिक रिश्ते या शादी जैसे रिश्ते में शुरूआती दिन बहुत जोशीले और भावुकता भरे होते हैं। जबकि वहीं इसके उलट दिलचस्प बात है कि हनीमून स्टेज के बाद से कपल्स में बहुत से बदलाव होने लगते हैं। यहीं से कपल्स एक दूसरे के बारे में बहुत सी पॉजिटिव और नेगेटिव दोनों ही बातों को करीब से पहचानने लगते हैं। ऐसा इसलिए होता है क्योंकि कपल्स एक दूसरे के साथ सहज हो जाते हैं और एक दूसरे का साथ भाने लगता है। साथ ही रिश्ते की शुरूआत के मुकाबले एक दूसरे को प्रभावित करने का प्रेशर भी बहुत कम होता है। तो चलिए आज जानते हैं ऐसे ही पांच दिलचस्प बदलाव, जो अमूमन हर कपल में हनीमून के बाद महसूस किए जाते हैं।

किसी भी कपल के लिए हनीमून के बाद आने वाले बदलावों में से सबसे पहला बदलाव यही है कि दोनों के बीच पहले के मुकाबले लवमेकिंग में कमी आने लगती है। इसका मतलब यह नहीं है कि दोनों में एक दूसरे के लिए पैशन और प्यार खत्म होने लगता है। ऐसा होना सहज है क्योंकि अब दोनों अपने रूटीन कामों में व्यस्त होने लगते हैं, जिसके चलते इंटिमेट पल कम मिल पाते हैं।
एक दूसरे को प्रभावित करने का प्रेशर हनीमून आते आते खत्म हो जाता है, ऐसे में कपल्स के बीच एक दूसरे के प्रति ईमानदारी और विश्वास और बढ़ने लगता है।
इसमें चकित होने वाली बात नहीं है कि हनीमून के बाद कपल्स में टेक्सट मैसेज कम होने लगते हैं। ऐसा इसलिए क्योंकि इससे पहले वह दोनों एक दूसरे से अंजान थे, इसलिए हर एक मुमकिन कोशिश करके फोन कॉल और टेक्सट मैसेज के जरिए एक दूसरे के संपर्क में रहना अच्छा लगता था। शादी व हनीमून तक कपल्स आराम से एक दूसरे के साथ समय व्यतीत कर चुके होते हैं, एक दूसरे को जान चुके होते हैं इसलिए हमेशा एक दूसरे के संपर्क में रहने की इच्छा थोड़ी कम होने लगती है।
रिश्ते की शुरूआत में उधार मांगना बड़ा अजीब सा महसूस होता है और कपल्स में एक हिचक सी रहती है। लेकिन हनीमून पीरियड खत्म हो जाने के बाद कपल्स के बीच पैसे सहित और भी चीजों की हिचक खत्म सी हो जाती है। अब दोनों अपने फाइनेंशियल मुद्दों पर खुलकर चर्चा करने लगते हैं। यहां तक कि जरूरत पड़ने पर एक दूसरें से रूपए पैसों का लेनदेन आराम से होने लगता है।
जब दो लोग एक दूसरें को पसंद करते है, मेल जोल बढ़ता है तो दोनों ही एक दूसरे के लिए सजना संवरना पसंद करते हैं। लेकिन जब यही बात शादी और हनीमून तक पहुंचती है तो एकाएक देखा गया है कि कपल्स में एक दूसरे के लिए अच्छा दिखने की चाह बहुत कम होने लगती है। उनकी दिनचर्या सहज सी होने लगती है और उनमें एक दूसरे के लिए अच्छे से तैयार होने की चाह भी कम होने लगती है।





