स्विमिंग के बाद आपके बाल भी हो जाते हैं फ्रिजी?

गर्मी के मौसम में स्विमिंग पूल में समय बिताना, पूल पार्टी करना या बीच वेकेशन पर जाना किसे पसंद नहीं होता? लेकिन बीज वेकेशन या पूल पार्टी का सबसे ज्यादा असर हमारे बालों पर होता है।
पूल का क्लोरीन, समुद्र का खारा पानी और तेज धूप हमारे बालों को रूखा, कमजोर और फ्रिजी बना देते हैं। अगर आप भी बीच वेकेशन अपने बालों को लेकर परेशान रहती हैं, तो कुछ आसान हैक्स आपकी इस परेशानी की छुट्टी कर सकते हैं। आइए जानें खास स्विम प्रूफ हेयर रूटीन।
स्लिक-बैक बन लुक है बेस्ट
स्लिक-बैक बन लुक आजकल काफी ट्रेंड है और महिलाएं इसे काफी पसंद कर रही हैं। यह सिर्फ फॉर्मल लुक्स के लिए नहीं है, बल्कि आप इसे वेकेशन पर भी ट्राई कर सकती हैं। वेकेशन पर स्टाइल और केयर दोनों को रखने के लिए स्लिक-बैक बन काफी अच्छा ऑशन है। यह बीच पर घूमते वक्त या स्विमिंग करते समय भी आपके बालों को उलझने नहीं देता।
लीव-इन कंडीशनर का नुस्खा
बीच वेकेशन पर स्विमिंग से पहले बालों में लीव-इन कंडीशनर लगाना काफी समझदारी भरा स्टेप हो सकता है। यह बालों की नमी को लॉक करके रखता है और खारे पानी का बालों पर सीधा असर नहीं होने देता, जिससे आपके बाल पानी से बाहर आने के बाद भी कम रूखे लगते हैं और फ्रिजिनेस कम होती है।
बालों को भी है सन प्रोटेक्शन की जरूरत
यूवी किरणें हमारे बालों को भी नुकसान पहुंचाती हैं। इसलिए ज्यादा समय तक सीधी धूप में रहने के कारण बाल डैमेज होने लगते हैं। इसके कारण बाल कमजोर होने लगते हैं, उनमें ड्राइनेस आ जाती है और उनका रंग भी फीका पड़ने लगता है।
इसलिए जब भी धूप में बाहर निकले, तो अपने बालों को सुरक्षित रखने के लिए हैट या स्कार्फ का इस्तेमाल जरूर करें, ताकि सीधी धूप आपके बालों पर न पड़े।
डीप कंडीशनिंग करें
स्विमिंग से पहले और बाद, दोनों ही समय बालों को डीप कंडीशनिंग मास्क लगाना जरूरी है। बालों में मॉइश्चर बनाए रखने के लिए डीप कंडीशनिंग काफी जरूरी है, ताकि वे उलझें नहीं और फ्रिजी होने से बचें।
साथ ही, स्विमिंग के बाद बालों को रिकवरी की जरूरत होती है। यही कारण है कि वेकेशन पर भी आपको डीप कंडीशनिंग मास्क, हेयर ऑयल और हाइड्रेशन रूटीन के प्रोडक्ट्स जरूर साथ रखने चाहिए।





