स्वास्थ्य मंत्रालय की तरफ से जारी हुई कोरोना वायरस के लक्षणों की नई लिस्ट, अब इस नए तरीके से कर रहा हैं…

देश में तेजी से बढ़ते कोरोना वायरस के मामलों के बीच केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने इस महामारी के लक्षणों की नई लिस्ट जारी की है। इसमें गंध (एनोस्मिया) या स्वाद (एगुसिया) की हानि को भी शामिल किया है। यानी अब कोरोना वायरस का हमला होने पर मरीज की सूंघने और स्वाद की क्षमता भी चली जाती है। नई सूची के मुताबिक, बुखार, कफ, थकान, सांस फूलना, सूखी खांसी और डायरिया कोरोना वायरस के लक्षण हैं। बता दें, विश्व स्वास्थ्य संगठन ने कोरोना वायरस के लक्षणों की लिस्ट में गंध (एनोस्मिया) या स्वाद (एगुसिया) की हानि को पहले ही शामिल कर लिया है। विश्व स्वास्थ्य संगठन के अनुसार, कई मरीजों को कोरोना संक्रमण होने पर सिर दर्द और आंखों में लगातार दर्द का अनुभव भी हुआ है।

पजंतलि का बड़ा ऐलान: पतंजलि के आचार्य बालकृष्ण ने कहा है कि आयुर्वेद की मदद से तैयार की गई दवा से कोरोना के मरीज 5 से 14 दिन में ठीक हुए हैं और इनकी कोरोना वायरस जांच निगेटिव आई है। इसलिए हम कह सकते हैं कि आयुर्वेद के जरिए कोरोना वायरस का इलाज संभव है। हम सीमित क्लीनिकल ट्रायल कर रहे हैं। आने वाले 4-5 दिनों में और पुख्ता सबूत और डाटा सामने आएगा, जिसे हम जारी करेंगे। इसके लिए हमने वैज्ञानिकों की एक टीम गठित की थी, जिसकी निगरानी में यह परीक्षण हुआ है।





