ठण्ड स्पेशल व्यंजन, स्वादिष्ट इंदौरी गराडू

दोस्तों स्वाद के देश भारत में – “जंहा घाट-घाट में पानी बदले , बीस कोस में बानी ” की कहावत चरितार्थ हो, वंहा हर कोस पर स्वाद के मायने और ढंग बदलते है और नये स्वाद  की रचना होती है, ऐसे ही खास इंदौरी स्वाद में आज हम आपको अपने आप में अनूठे व्यंजन “गराडू चाट ” की आसान रेसिपी बता रहे है| गराडू एक तरह की फूली हुयी जड़ (Tuberous Root) होती है जो शकरकंद और रतालू की फैमिली की ही सदस्य  है, जो खाने में बहुत ही स्वादिष्ट और हमारे स्वास्थ के लिए बहुत ही पौष्टिक होती है, तो आईये आज हम भी इस स्वादिष्ट गराडू चाट बनाना सीखे |

सामग्री 

गराडू – 500 ग्राम , नीबू का रस – डेढ़ चम्मच, नमक – स्वादानुसार तेल – तलने के लिए, चाट मसाला – 2 चम्मच,     हरा धनियाँ- 2 चम्मच (बारीक कटा हुआ)|

विधि –

सबसे पहले गराडू को पानी में अच्छी तरह धोये और आलू छिलनी से गराडू को अच्छी तरह छील लें,आपको अब गराडू का हल्का सफेद भाग दिखने लगेगा,गराडू को छोटे छोटे टुकड़ो में काट लें। और एक कढ़ाही में तेल डालकर गर्म करने रखें, जब तेल गर्म हो जाए तब गराडू के पीस डालकर क्रिस्पी ब्राउन होने तक डीप फ्राई करें और तले हुए गराडू को पेपर पर निकाल लें जिससे एक्स्ट्रा तेल पेपर सोंख लें। अब गराडू  के पीस को सर्विंग प्लेट में निकाल लें और इसके ऊपर से चाट मसाला, नीबू का रस, नमक और लाल मिर्च पाउडर डालकर अच्छे से मिला लें और कटे हुए हरे धनिये से गार्निश गरमा गर्म सर्व करें। स्वादिष्ट गराडू की चाट तैयार हैsmiley

Back to top button