स्वाती सिंह ने पीएम आवास लाभार्थियों को बांटे आवंटन पत्र

लखनऊ। प्रदेश की राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) स्वाती सिंह ने प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत डूडा द्वारा 33 लाभार्थियों को आवंटित आवासों के पत्र वितरित किये। श्रीमती सिंह ने आज नगर निगम जोन-08 के कार्यालय में प्रधानमंत्री शहरी आवास योजना में एल0डी0ए0 एवं आलमबाग़ के लाभार्थियों को लौलाई चिनहट में आवास आवंटन पत्र प्रदान किये। इस अवसर पर श्रीमती सिंह ने कहा आवास जैसी मूलभूत सुविधा से वंचित लाखो शहरी गरीब आवासहीनों को अपना निजी आवास उपलब्ध करायाजा रहा है। इस योजना का शुभारम्भ 25 जून, 2015 को किया गया था। वर्ष 2022 तक शहरी क्षेत्र के सभी पात्र परिवारों लाभार्थियों को आवास उपलब्ध कराये जाने का लक्ष्य रखा गया है।

Back to top button